भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र में हुए आंख फोड़कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चरपोखरी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव गांव से की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। आंख फोड़कर किया था मर्डर जानकारी के मुताबिक, बीते साल 8 दिसंबर 2025 की शाम चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव निवासी स्वर्गीय डिग्री पासवान के 35 वर्षीय बेटे काशी पासवान की धारदार हथियार से आंख फोड़कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले को लेकर मृतक की पत्नी कांति देवी ने चरपोखरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपने बयान में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति की चाकू से हमला कर तथा गला दबाकर हत्या की गई। प्राथमिकी में बक्सर के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के सलसला गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान, मलौर गांव निवासी बृज बिहारी पासवान, उनके दो बेटे प्रदीप कुमार और अंकित पासवान समेत कुल 7 लोगों को नामजद किया गया था। दूसरा आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी थी, लेकिन घटना के बाद से कुछ आरोपित फरार चल रहे थे। चरपोखरी थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी और तकनीकी इनवेस्टिीगेशन के आधार पर नगरांव गांव से फरार आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। SP राज ने बताया कि, इससे पहले इसी कांड में एक अन्य आरोपित गोरखा शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। फिलहाल, पुलिस शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र में हुए आंख फोड़कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चरपोखरी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव गांव से की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। आंख फोड़कर किया था मर्डर जानकारी के मुताबिक, बीते साल 8 दिसंबर 2025 की शाम चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव निवासी स्वर्गीय डिग्री पासवान के 35 वर्षीय बेटे काशी पासवान की धारदार हथियार से आंख फोड़कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले को लेकर मृतक की पत्नी कांति देवी ने चरपोखरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपने बयान में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति की चाकू से हमला कर तथा गला दबाकर हत्या की गई। प्राथमिकी में बक्सर के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के सलसला गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान, मलौर गांव निवासी बृज बिहारी पासवान, उनके दो बेटे प्रदीप कुमार और अंकित पासवान समेत कुल 7 लोगों को नामजद किया गया था। दूसरा आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी थी, लेकिन घटना के बाद से कुछ आरोपित फरार चल रहे थे। चरपोखरी थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी और तकनीकी इनवेस्टिीगेशन के आधार पर नगरांव गांव से फरार आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। SP राज ने बताया कि, इससे पहले इसी कांड में एक अन्य आरोपित गोरखा शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। फिलहाल, पुलिस शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।


