मऊ में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री:10 किमी/घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा से गलन बढ़ी, सड़कों पर दिखा असर

मऊ में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री:10 किमी/घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा से गलन बढ़ी, सड़कों पर दिखा असर

मऊ जिले में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड और गलन को और बढ़ा दिया है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। कड़ाके की ठंड का असर जनजीवन के साथ-साथ सड़कों पर भी साफ नजर आया। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालक लाइट और इंडिकेटर का सहारा लेकर चलते दिखे। भीषण ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाते और गर्म कपड़ों का उपयोग करते नजर आए। 4 तस्वीरें देखिए… जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 105 दर्ज किया गया, जो सामान्य श्रेणी में आता है। इसके विपरीत, शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ था और पूरे दिन धूप खिली रही थी, जिससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड और कोहरे की यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *