लुधियाना में शख्स की जली लाश का मामला अनसुलझा:5 दिन से पुलिस के हाथ खाली,2 टुकड़ों में शव, महिला का हत्याकांड भी अनट्रेस

लुधियाना में शख्स की जली लाश का मामला अनसुलझा:5 दिन से पुलिस के हाथ खाली,2 टुकड़ों में शव, महिला का हत्याकांड भी अनट्रेस

पंजाब के लुधियाना में 5 दिन पहले खाली प्लाट मे एक शख्स की जली हुई लाश मिली। शव के 2 टुकड़े हुए थे और कुछ कुत्ते उसे नोच रहे थे। लाश किसकी है, कैसे खाली प्लाट तक पहुंची, किसने उसकी हत्या की और खुर्द-बुर्द किया इस सभी सवालों का जवाब थाना मेहरबान की पुलिस ढूंढ रही है। शव मिले को आज 5 दिन हो चुके है लेकिन थाना मेहरबान की पुलिस के हाथ इस केस में पूरी तरह से खाली है। पुलिस को अभी तक इस शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के लिए हत्याकांड बना पहेली अनसुलझा हत्याकांड पुलिस के लिए पहेली बन गया है। पुलिस ने पूरे पंजाब भर में वायरलेस भी की हुई है लेकिन अभी तक कोई भी व्यक्ति गुमशुदगी के मामले में पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। मृतक के शव से डीएनए लेकर पुलिस जांच के लिए भी भेजेगी। फारेंसिक टीम भी इस शव की जांच में जुटी है। प्राथमिक जांच में ये स्पष्ट है कि व्यक्ति को घटना स्थल पर नहीं मारा गया। उसकी हत्या कही और की गई है। शव को कही अन्य जगह पर ही जलाया गया है क्योंकि घटना स्थल पर कही आग जलाए जाने के निशान नहीं मिले। ये पहला मामला नहीं है कि इस तरह की लाश पुलिस को मिली है। ऐसा ही मामला थाना दुगरी के इलाके में भी सामने आया हुआ है। 2 महीने पहले दुगरी इलाके में मिली थी महिला की बोरी में लाश
2 महीने पहले दुगरी इलाके में आलमगीर बाइपास के पास एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। पहले तो लोग से कूड़ा-कचरा समझ रहे थे, लेकिन पास जाकर देखा तो बोरी लगी। बोरी को जब खोल कर देखा तो उसके अंदर से एक हाथ दिखाई दिया। इसके बाद बोरी के अंदर डेडबॉडी होने का पता चला। बोरी से एक महिला का शव पुलिस को मिला था। पुलिस ने काफी सर्च और जांच भी की लेकिन पुलिस को हत्यारे के बारे में कुछ पता नहीं चल सका था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *