लालू परिवार की संपत्तियां बिहार के सरकारी खजाने की लूट का परिणाम : डॉ. धर्मशीला गुप्ता

भास्कर न्यूज| दरभंगा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने लैंड फॉर जॉब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती पर आरोप तय किए जाने के आदेश को राजद की परिवारवादी और भ्रष्ट राजनीति के अंत की शुरुआत बताया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि लालू यादव का पूरा परिवार वर्षों से पॉलिटिकल-क्रिमिनल सिंडिकेट की तरह काम करता रहा है और अदालत के इस निर्णय से यह पूरी तरह साबित हो गया है। कोर्ट का यह निर्णय राजद के तथाकथित सामाजिक न्याय के खोखले दावों को बेनकाब करती है। उन्होंने कहा कि इस परिवार ने राजनीति को जनसेवा नहीं, बल्कि भ्रष्ट आचरण के जरिये अकूत संपत्ति बनाने का टूल बना लिया। सत्ता में रहते हुए रेलवे और बिहार सरकार जैसी संस्थाओं को निजी जागीर समझकर इस्तेमाल किया गया। नौकरी के बदले जमीन लेकर गरीबों, बेरोजगार युवाओं और मजबूर लोगों का शोषण किया गया। डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने आरोप लगाया कि पूरे देश में फैली लालू परिवार की संपत्तियां बिहार के सरकारी खजाने की लूट का परिणाम हैं। बिहार की गरीब जनता को लूटकर इस परिवार ने अपने लिए संपत्ति का साम्राज्य खड़ा किया, जबकि राज्य को पिछड़ेपन और अराजकता में झोंक दिया गया। भास्कर न्यूज| दरभंगा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने लैंड फॉर जॉब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती पर आरोप तय किए जाने के आदेश को राजद की परिवारवादी और भ्रष्ट राजनीति के अंत की शुरुआत बताया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि लालू यादव का पूरा परिवार वर्षों से पॉलिटिकल-क्रिमिनल सिंडिकेट की तरह काम करता रहा है और अदालत के इस निर्णय से यह पूरी तरह साबित हो गया है। कोर्ट का यह निर्णय राजद के तथाकथित सामाजिक न्याय के खोखले दावों को बेनकाब करती है। उन्होंने कहा कि इस परिवार ने राजनीति को जनसेवा नहीं, बल्कि भ्रष्ट आचरण के जरिये अकूत संपत्ति बनाने का टूल बना लिया। सत्ता में रहते हुए रेलवे और बिहार सरकार जैसी संस्थाओं को निजी जागीर समझकर इस्तेमाल किया गया। नौकरी के बदले जमीन लेकर गरीबों, बेरोजगार युवाओं और मजबूर लोगों का शोषण किया गया। डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने आरोप लगाया कि पूरे देश में फैली लालू परिवार की संपत्तियां बिहार के सरकारी खजाने की लूट का परिणाम हैं। बिहार की गरीब जनता को लूटकर इस परिवार ने अपने लिए संपत्ति का साम्राज्य खड़ा किया, जबकि राज्य को पिछड़ेपन और अराजकता में झोंक दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *