आयुक्त की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा, 48 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश

आयुक्त की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा, 48 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश

भास्कर न्यूज|दरभंगा आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमंडलीय सभागार, दरभंगा में विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंताओं के साथ प्रमंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। आयुक्त ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यरत योजनाओं का विवरण, निर्धारित समय-सीमा, लक्ष्य के अनुरूप अब तक हुई प्रगति का प्रतिशत तथा शेष कार्यों की जानकारी सहित विस्तृत प्रतिवेदन 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिया कि जहां सड़क निर्माण के साथ पुल-पुलिया की आवश्यकता है, वहां समय पर उनका निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में जलजमाव की समस्या न हो और आम लोगों को आवागमन में कठिनाई न झेलनी पड़े। बैठक में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिया कि इन योजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। बैठक में संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी और अभियंता उपस्थित थे। भास्कर न्यूज|दरभंगा आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमंडलीय सभागार, दरभंगा में विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंताओं के साथ प्रमंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। आयुक्त ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यरत योजनाओं का विवरण, निर्धारित समय-सीमा, लक्ष्य के अनुरूप अब तक हुई प्रगति का प्रतिशत तथा शेष कार्यों की जानकारी सहित विस्तृत प्रतिवेदन 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिया कि जहां सड़क निर्माण के साथ पुल-पुलिया की आवश्यकता है, वहां समय पर उनका निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में जलजमाव की समस्या न हो और आम लोगों को आवागमन में कठिनाई न झेलनी पड़े। बैठक में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिया कि इन योजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। बैठक में संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी और अभियंता उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *