मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ममता बोलीं- मेरे पास शाह के खिलाफ सबूत; दावा- मोदी ने ट्रम्प को कॉल नहीं किया, डील रुकी; UP में लव जिहाद का डॉक्टर अरेस्ट

नमस्कार, कल की बड़ी खबर CM ममता बनर्जी के प्रोटेस्ट से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि उनके पास अमित शाह के खिलाफ पेनड्राइव है। दूसरी बड़ी खबर लखनऊ में लव जिहाद के आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की रही। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ममता बोलीं- मेरे पास शाह के खिलाफ पेन ड्राइव, मुझे छेड़ोगे तो छोड़ूंगी नहीं पश्चिम बंगाल में TMC IT सेल के हेड के ठिकानों पर हुई छापेमारी के विरोध में TMC ने दिल्ली और कोलकाता में प्रदर्शन किया। इस दौरान CM ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पेनड्राइव है। उन्होंने कहा;- दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं तक कोयला घोटाले की रकम पहुंचती है। मेरे पास इसके सबूत हैं। कोयला घोटाले का पैसा सुवेंदु अधिकारी ने इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा। जरूरत पड़ी तो मैं इन्हें जनता के सामने पेश कर सकती हूं। हाईकोर्ट में सुनवाई टली: कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर में भारी भीड़ और हंगामे की वजह से ED की याचिका पर सुनवाई टाल दी। याचिका में ममता बनर्जी पर FIR दर्ज करने की मांग की गई थी। पूरा मामला पढ़िए: ED ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में TMC IT सेल के हेड प्रतीक जैन के ऑफिस और घर पर छापा मारा था। इस दौरान ममता बनर्जी प्रतीक के घर में जबरन घुसीं और कई जरूरी फाइलें ले गईं। हालांकि, CM ममता ने कार्रवाई को BJP की साजिश बताया। पढ़ें पूरी खबर… 2. मोदी ने कॉल नहीं किया, इसलिए रुकी ट्रेड डील, अमेरिकी मिनिस्टर बोले- ट्रम्प खुद डील चाहते थे PM मोदी ने ट्रम्प को फोन नहीं किया, इसी वजह से ट्रेड डील फाइनल नहीं हो पाई। US कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड ने कहा कि ट्रम्प चाहते थे कि मोदी उनसे फोन पर बात करके करें, लेकिन ऐसा न होने पर ट्रम्प का ‘ईगो’ हर्ट हो गया। भारत ने दावे को खारिज किया: विदेश मंत्रालय के रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत बेनिफिशियल ट्रेड डील चाहता है। नेगोशिएशन अभी भी जारी है। 2025 में मोदी-ट्रम्प के बीच 8 बार फोन पर बातचीत हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 3. लखनऊ में लव जिहाद का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, 3 घरों पर कुर्की का नोटिस लखनऊ के KGMU में लव जिहाद और धर्मांतरण का आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन गिरफ्तार हो गया है। उस पर 50 हजार का इनाम था। पुलिस उसे 4 राज्यों में ढूंढ रही थी, हालांकि वह लखनऊ में ही छिपा था। उसके तीन घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा है। पिता सलीमुद्दीन और मां खतीजा पहले ही पकड़े जा चुके हैं। छात्रा को लव जिहाद में फंसाया: KGMU में एमडी पैथोलॉजी की छात्रा ने चौक थाने में शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके सीनियर डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। गर्भपात कराया और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। पढ़ें पूरी खबर… 4. अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच होगी, CM धामी ने सिफारिश की, कांग्रेस बोली- सरकार ने अपनी गलती मानी उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच CBI कर सकती है। CM पुष्कर सिंह धामी ने इसकी सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता के अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। राज्य में इसको लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे थे। कांग्रेस ने कहा की CBI जांच की सिफारिश कर सरकार ने माना है कि अतीत में उनसे गलती हुई है। क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड? उत्तराखंड के एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता सितंबर 2022 को 3 लोगों के साथ ऋषिकेश गई और लापता हो गई। पांच दिन बाद उनका शव चिल्ला नहर से मिला। हत्या का आरोप रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और रिसॉर्ट के असिस्टेंट मैनेजर पर लग। तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। भाजपा नेता पर आरोप लगे: BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने एक वीडियो में आरोप कि अंकिता पर भाजपा के एक बड़े नेता के साथ संबंध बनाने का दबाव था। इसमें दावा किया गया कि उस नेता का नाम दुष्यंत गौतम बताया गया था। हालांकि बाद में सुरेश राठौर ने कहा कि यह वीडियो AI से तैयार किया गया था और इसका मकसद भाजपा को बदनाम करना था। पढ़ें पूरी खबर… 5. डेनमार्क की अमेरिका को धमकी, बोला- पहले गोली मारेंगे, फिर बात करेंगे; हमारे सैनिकों को इजाजत की जरूरत नहीं ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और डेनमार्क के बीच तनाव बढ़ गया है। ट्रम्प ग्रीनलैंड को कंट्रोल करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका हर ग्रीनलैंड निवासी को अपने साथ जोड़ने के लिए 90 लाख रुपए देने की सोच रहा है। वहीं, डेनमार्क ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी विदेशी ताकत ने हमला किया तो तुरंत जवाब मिलेगा। डेनमार्क के सैनिक बिना आदेश के भी गोली चला सकते हैं। डेनमार्क बिना परमिशन हमला सकते हैं: डेनमार्क ने अपनी सेना के लिए एक नियम बनाया था, जिसके मुताबिक विदेशी ताकतों के देश पर हमला करने की स्थिति में सैनिकों को तुरंत लड़ना होगा। इसके लिए उन्हें किसी सीनियर अधिकारी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं होती। यह नियम पहली बार 1940 में तब लागू हुआ था, जब जर्मनी ने डेनमार्क पर हमला किया था। पढ़ें पूरी खबर… 6. ईरान में महंगाई के खिलाफ 13 दिनों से प्रदर्शन, 45 मौतें; ट्रम्प का दावा- ईरानी शहर पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा ईरान में महंगाई के खिलाफ 13 दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। देशभर में 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन फैल चुका है। प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक 45 लोग मारे गए हैं, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि 2,270 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। ट्रम्प बोले- ईरानी शहर पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद पर अब प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा;- ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर मशहद प्रदर्शनकारियों के नियंत्रण में आ गया है। सुरक्षा बलों ने शहर छोड़ दिया है। हालांकि, शहर पर कब्जे को लेकर ट्रम्प के दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है। किसी भी भरोसेमंद रिपोर्ट में यह साबित नहीं हुआ है कि सुरक्षा बल पूरी तरह शहर छोड़ चुके हैं या मशहद पूरी तरह प्रदर्शनकारियों के कब्जे में चला गया है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… ब्रिटेन के कबाड़ के टैंक से सोना निकला ब्रिटेन ने साल 2017 में कबाड़ हो चुका एक रूसी आर्मी टैंक खरीदा था। मरम्मत के दौरान इसके फ्यूल टैंक से 5-5 किलो की 5 सोने की ईंट मिली हैं। माना जा रहा है कि यह इराक-कुवैत युद्ध के समय लूटा गया था। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को नौकरी में मन मुताबिक काम मिल सकता है। सिंह राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *