बंगाल से वृंदावन पहुंची हिंदू गर्जना यात्रा:बेल्जियम और ऑस्ट्रिया में भी खड़ा होगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का आंदोलन,बांग्लादेश में हिंसा का शिकार बने हिंदुओं को दी श्रद्धांजलि

बंगाल से वृंदावन पहुंची हिंदू गर्जना यात्रा:बेल्जियम और ऑस्ट्रिया में भी खड़ा होगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का आंदोलन,बांग्लादेश में हिंसा का शिकार बने हिंदुओं को दी श्रद्धांजलि

श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण से जुड़े श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट की अगुआई में चल रहे आंदोलन को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलने लगी है। बेल्जियम और ऑस्ट्रिया से आए संतों ने श्रीधाम वृंदावन में शपथ लेकर अपने-अपने देशों में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए आंदोलन खड़ा करने का संकल्प लिया। बंगाल से वृंदावन पहुंची हिंदू गर्जना यात्रा के यात्रियों ने बंगाल में हिंदुओं को जागरूक और एकजुट करने का प्रण लिया। चेतना यात्रा का किया स्वागत वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित श्री राधाकृष्ण कृपा धाम में आयोजित कार्यक्रम में बंगाल से आई हिंदू चेतना यात्रा का स्वागत किया गया। यह यात्रा स्पेन के संत स्वामी उमेश योगी जी महाराज के संरक्षकत्व में तथा बेल्जियम से आए संत अनूप जी महाराज के सानिध्य में पहुंची थी। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान में एक दर्जन से अधिक देशों में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए आंदोलन चल रहा है और अब बेल्जियम तथा ऑस्ट्रिया के संतों के जुड़ने से न्यास के संघर्ष को नई शक्ति मिली है। गर्भ गृह पर होगा भव्य मंदिर का निर्माण महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने यात्रियों को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़े जाने और उसके स्थान पर निर्माण के ऐतिहासिक घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बंगाल में बढ़ती घुसपैठ और उसकी कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए वहां के हिंदुओं को संगठित कर सनातन को सशक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने दोहराया कि ईदगाह मस्जिद हटेगी और भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य स्थल, मूल गर्भगृह पर भव्य मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। बेल्जियम से समर्थन देने भारत आए संत स्पेन के संत स्वामी उमेश योगी महाराज ने कहा कि वह महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के साथ हैं और श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराकर रहेंगे। बेल्जियम से आए संत अनूप महाराज ने कहा कि वे विशेष रूप से इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए भारत आए हैं और बेल्जियम में भी एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। ऑस्ट्रिया के संत भुवन महाराज ने भी आश्वस्त किया कि ऑस्ट्रिया से इस संघर्ष में सक्रिय भागीदारी की जाएगी। बांग्लादेश हिंसा में शिकार हुए हिंदुओं को दी श्रद्धांजलि हरियाणा के महेंद्रगढ़ से आए भगवताचार्य दास मोहित कौशिक महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए सभी सनातनियों को एकजुट होना होगा और श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के बैनर तले कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। कथावाचक श्यामसुंदर बृजवासी ने तीर्थयात्रियों को हिंदू एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चिंतामणि कुंज के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद जी महाराज ने महेंद्र प्रताप सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी हिंदुओं को तन-मन से उनका साथ देना चाहिए, क्योंकि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के साथ-साथ सनातन धर्म की रक्षा के लिए देश-विदेश में निरंतर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में बांग्लादेश में हिंसा का शिकार हुए हिंदुओं को श्रद्धांजलि दी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *