एसपी कार्यालय में एक घंटे तक दिया धरना, पुलिस से हुई नोकझोंक

एसपी कार्यालय में एक घंटे तक दिया धरना, पुलिस से हुई नोकझोंक

भास्कर संवाददाता | सीहोर बीते दिनों महिला एसआई के थार वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी, जिससे एक की मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक के परिजन रातीबड़ से एसपी कार्यालय पहुंचे और हाथों में तख्तियां लेकर धरना दिया। इस बीच मृतक के भाई और कोतवाली टीआई रविंद्र यादव के बीच कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर तीखी बहस हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने पीड़ित परिजन को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। वे महिला एसआई की गिरफ्तारी और कांस्टेबल केके यादव के निलंबन की मांग कर रहे थे। धरने में महिलाएं भी शामिल थीं। परिजन का आरोप था कि हादसे के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों की मदद करने की बजाय महिला एसआई को दूसरी गाड़ी में बैठाकर घटना स्थल से दूर छोड़ दिया। इस दौरान वे करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे। एसपी दीपक कुमार शुक्ला कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला एसआई और कांस्टेबल को किया निलंबित ^महिला एसआई को सस्पेंड कर दिया था। वर्तमान में भी निलंबित हैं। इसके अलावा परिजन की मांग के बाद कांस्टेबल केके यादव को भी निलंबित कर दिया गया है। । दीपक कुमार शुक्ला, एसपी, सीहोर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *