गिरिडीह| नगर थाना पुलिस ने शहर के नेताजी चौक पर वाहन जांच अभियान के दौरान शुक्रवार को बाइक चोरी और बेचने के आरोप में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रविन्द्र कुमार (36), विजय साव (25) दोनों पचंबा थाना क्षेत्र के ग्राम सुग्गासार निवासी, सुनिल कुमार दास , ग्राम तिवारीडीह थाना पचंबा, सत्यनरायण पांडेय, ग्राम पेठियाटांड़ थाना पचंबा और मो. ताज हसन, ग्राम तेलोडीह शामिल हैं।


