डीएम के निर्देश पर बायसी में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का औचक निरीक्षण

भास्कर न्यूज। बायसी जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बायसी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का औचक निरीक्षण किया। इस टीम में अपर समाहर्ता इंद्रजीत कुमार और जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. जफर इकबाल शामिल थे। श्रीपुर मल्लाहटोली और खुटिया पंचायत भवनों का निर्माण कार्य अधूरा पाया गया, जिस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। ठेकेदारों को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। डीपीआरओ ने स्पष्ट किया कि ईंट, बालू और सीमेंट की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे के अनुरूप और पूर्ण पारदर्शी होना चाहिए। बीपीआरओ ने बताया कि प्रखंड की कुल 13 पंचायतों में भवनों का निर्माण जारी है। निरीक्षण का उद्देश्य कार्य को जल्द पूरा कर विभाग को सौंपना है, ताकि ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं मिल सकें। शेष दो पंचायतों का निरीक्षण जल्द ही अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा किया जाएगा। श्रीपुर पंचायत के अधूरे भवन। भास्कर न्यूज। बायसी जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बायसी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का औचक निरीक्षण किया। इस टीम में अपर समाहर्ता इंद्रजीत कुमार और जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. जफर इकबाल शामिल थे। श्रीपुर मल्लाहटोली और खुटिया पंचायत भवनों का निर्माण कार्य अधूरा पाया गया, जिस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। ठेकेदारों को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। डीपीआरओ ने स्पष्ट किया कि ईंट, बालू और सीमेंट की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे के अनुरूप और पूर्ण पारदर्शी होना चाहिए। बीपीआरओ ने बताया कि प्रखंड की कुल 13 पंचायतों में भवनों का निर्माण जारी है। निरीक्षण का उद्देश्य कार्य को जल्द पूरा कर विभाग को सौंपना है, ताकि ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं मिल सकें। शेष दो पंचायतों का निरीक्षण जल्द ही अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा किया जाएगा। श्रीपुर पंचायत के अधूरे भवन।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *