एसडीआरएफ सिपाही ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण:मेट्रीमोनियल साइट से हुई थी पहचान; लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसडीआरएफ सिपाही ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण:मेट्रीमोनियल साइट से हुई थी पहचान; लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर के ग्वालटोली की रहने वाली एक युवती ने एसडीआरएफ में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और मकान दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर हुसैनगंज थाने में केस दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही शोभित भल्ला को गिरफ्तार कर लिया। मेट्रीमोनियल साइट से हुई थी पहचान हुसैनगंज थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह के अनुसार, वर्ष 2024 में युवती की पहचान मेट्रीमोनियल साइट के जरिए बहराइच के कोतवाली देहात नोवागढ़ी निवासी शोभित भल्ला से हुई थी। शोभित वर्तमान में बिजनौर स्थित एसडीआरएफ मुख्यालय में सिपाही के पद पर तैनात है। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया। होटल में बुलाकर बनाए शारीरिक संबंध आरोप है कि एक दिन शोभित ने युवती को लखनऊ के हुसैनगंज-चारबाग स्थित रंगोली होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिया। मकान दिलाने के नाम पर 9 लाख ऐंठे युवती का आरोप है कि शादी के झांसे के दौरान शोभित ने लखनऊ में मकान दिलाने का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में करीब 9 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी वह लगातार यौन शोषण करता रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *