श्योपुर-पाली हाइवे पर हादसा, एक युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल; बगडुआ गांव के पास गिट्टियों के ढेर से फिसली बाइक

श्योपुर-पाली हाइवे पर हादसा, एक युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल; बगडुआ गांव के पास गिट्टियों के ढेर से फिसली बाइक

श्योपुर-पाली हाईवे पर शुक्रवार रात बगडुआ गांव के पास सड़क किनारे पड़े गिट्टियों के ढेर से बाइक फिसलने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। भोगिका से लौटते समय हुआ हादसा सोंईकलां निवासी रिंकू मीणा (30) और लोकेश माहोर (30) शुक्रवार शाम भोगिका से बाइक से लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे बगडुआ गांव के पास सड़क पर फैली गिट्टियों पर बाइक फिसल गई। संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में युवक की मौत हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को श्योपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने रिंकू मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, लोकेश माहोर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। गिट्टियों के ढेर से हुआ हादसा स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बगडुआ गांव के पास हाईवे किनारे लंबे समय से गिट्टियों का ढेर पड़ा हुआ है। इसकी गिट्टियां अक्सर सड़क पर फैल जाती हैं। रात के समय रोशनी कम होने से वाहन चालकों को ये गिट्टियां नजर नहीं आतीं, जिससे हादसे हो रहे हैं। मलबा हटाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे किनारे पड़े गिट्टियों और मलबे को तुरंत हटाया जाए और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि आगे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *