बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर – अहमदाबाद नेशनल हाईवे 48 पर रतनपुर बॉर्डर पर एक गैस टैंकर पलट गया। इससे हाईवे पर गैस का रिसाव होने लगा। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया है। करीब डेढ़ घंटे से हाइवे पर ट्रैफिक जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लाइनें लग गई है। वही हादसे ने घायल ड्राइवर को भर्ती करवाया गया है। दरअसल एक गैस टैंकर उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहा था। शाम करीब 6.30 बजे नेशनल हाइवे 48 पर रतनपुर बॉर्डर पर पास ही टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे से गैस का रिसाव होने लगा। गैस निकलने से वाहनधारी भी डर के कारण गाड़ियों को दूर ही रोक दिया। सूचना पर बिछीवाड़ा ओर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गैस रिसाव की वजह से ट्रैफिक को रोक दिया। भारी मात्रा में गैस रिसाव से आसपास भी लोग जाने से कतराने लगे। करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय से हाइवे पर ट्रैफिक जाना लगा है। वही डूंगरपुर से दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची है, लेकिन गैस का रिसाव ज्यादा होने से दमकल की गाड़िया पहुंचने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फायर प्रभारी धूलेश्वर, वाहन चालक शंकरलाल कटारा, फायरमैन प्रवीण प्रजापत, शांतिलाल डामरा, प्रदीप सुथार की टीम किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार है। टैंकर पलटने से ड्राइवर घायल हो गया है जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस ओर प्रशासन की टीम गैस रिसाव रुकने का इंतजार कर रहे हैं।


