बेतिया से किशोरी अगवा, 4 मोबाइल धारकों पर FIR:शादी की नीयत से अपहरण का आरोप, मामले की जांच जारी

बेतिया से किशोरी अगवा, 4 मोबाइल धारकों पर FIR:शादी की नीयत से अपहरण का आरोप, मामले की जांच जारी

बेतिया के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 16 साल की किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। किशोरी के पिता ने शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए मैनाटांड़ थाने में चार मोबाइल फोन धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता ने बताया कि 4 जनवरी की रात वे पेशाब करने के लिए जगे तो देखा कि उनके घर का दरवाजा खुला था। उनकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। चार अलग-अलग नंबरों से लगातार बातचीत होती थी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के मोबाइल फोन पर चार अलग-अलग नंबरों से लगातार बातचीत होती थी। उन्होंने आशंका जताई है कि इन्हीं मोबाइल फोन धारकों ने शादी के इरादे से उनकी बेटी का अपहरण किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मैनाटांड़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बेतिया के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 16 साल की किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। किशोरी के पिता ने शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए मैनाटांड़ थाने में चार मोबाइल फोन धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता ने बताया कि 4 जनवरी की रात वे पेशाब करने के लिए जगे तो देखा कि उनके घर का दरवाजा खुला था। उनकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। चार अलग-अलग नंबरों से लगातार बातचीत होती थी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के मोबाइल फोन पर चार अलग-अलग नंबरों से लगातार बातचीत होती थी। उन्होंने आशंका जताई है कि इन्हीं मोबाइल फोन धारकों ने शादी के इरादे से उनकी बेटी का अपहरण किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मैनाटांड़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *