रेवाड़ी में स्कूली बच्चों ने दिखाए अद्भुत करतब:डीसी बोले, 2047 में भारत को विकसित बनाने में शिक्षकों की रहेगी अहम भूमिका

रेवाड़ी के गांव जलियावास के मॉडल संस्कृति स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें स्कूली बच्चों ने डीसी के सामने अद्भुत करतब दिखाए। डीसी ने स्कूल में निपुण हरियाणा के तहत शिक्षकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण भी किया।
शिक्षा में गुणवत्ता को शुरू किया प्रशिक्षण
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन को पूरा करने में शिक्षकों की अहम भूमिका रहेगी। डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से निपुण हरियाणा के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे और बेहतर ढंग से बच्चों शिक्षा देते हुए उन्हें मुख्यधारा से जोड़े। विद्यार्थियों को सहजता से पढ़ाएं शिक्षक
निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों को मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान करने के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत शिक्षकों को एफएनएल ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से आह्वान किया वे अच्छे से प्रशिक्षण लेकर विद्यार्थियों को सहजता के साथ ज्ञान अर्जित करें। इस मौके पर देवेंद्र रुस्तोगी, जिला कोऑर्डिनेटर चरण सिंह, स्कूल इंचार्ज राजेश भारद्वाज, सेवानिवृत्त प्राचार्य राजीव रुस्तोगी, सेवानिवृत्त हेडमास्टर जयसिंह मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *