नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लालू परिवार को लेकर सामने आ रही है। तेजप्रताप ने 8 महीने बाद दिल्ली में पिता लालू यादव से मुलाकात की है। वहीं लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने बिहार के पूर्व CM लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजप्रताप, तेजस्वी यादव और बेटी मीसा, हेमा पर आरोप तय किए हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. 8 महीने बाद दिल्ली में लालू से मिले तेजप्रताप यादव परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप ने 8 महीने बाद दिल्ली में पिता लालू यादव से मुलाकात की है। वो मीसा भारती के घर पहुंचे और पिता और बहन को दही-चूड़ा भोज का न्योता दिया। मीसा भारती के आवास से निकलने के बाद तेजप्रताप ने कहा कि, न्योता देने आया था। पूरी खबर पढ़ें 2. यूट्यूब देखकर प्रेग्नेंट महिला का ऑपरेशन, मौत भागलपुर में झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हो गई। बच्चा सुरक्षित है। मौत के बाद परिजन उग्र हो गए। क्लिनिक के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया गया। पूरी खबर पढ़ें 3. वैशाली में BJP नेता के भाई की लाश मिली, खून से सनी थी बॉडी हाजीपुर शहर में भाजपा नेता के भाई और दवा कारोबारी राजीव कुमार का शव उनके नवीन सिनेमा रोड स्थित आवास पर मिला है। उनका गला रेता हुआ था और शव खून से लथपथ था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें 4. लालू परिवार समेत 41 लोगों पर आरोप तय लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने बिहार के पूर्व CM लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजप्रताप, तेजस्वी यादव और बेटी मीसा, हेमा पर आरोप तय किए हैं। लालू परिवार के साथ कुल 41 लोगों पर आरोप तय हुए हैं। इन लोगों पर अब मुकदमा चलेगा। कोर्ट ने 52 लोगों को बरी किया है। पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार में कड़ाके की ठंड, भागलपुर में युवक की मौत बिहार में दिन-रात पछुआ हवा चल रही है, जो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से ठंडक लिए आ रही है। इससे प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। भागलपुर में ठंड से एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गुरहट्टा चौक लाश मिली है। पूरी खबर पढ़ें 6. 22 IAS का तबादला, श्रीकांत बनाए गए पटना डीडीसी बिहार सरकार ने नए साल के आठवें दिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कुल 22 आईएएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश के टीम में एक और आईएएस अधिकारी शामिल हुए हैं। नालंदा के नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव बनाया गया है। यह आईएएस 2019 बैंच के अधिकारी हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. दरभंगा में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत दरभंगा में गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान मिर्जापुर जगनी निवासी मो. गुलाब सिकलगर के पुत्र मो. जूही सिकलगर(39) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. बिहार में बनेंगे दो हाईटेक पुलिस भवन, गृहमंत्री की मंजूरी बिहार सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर और पटना में दो आधुनिक पुलिस भवनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 34 करोड़ 31 लाख रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। पूरी खबर पढ़ें 9. मोतिहारी में सब-इंस्पेक्टर का घूस मांगते ऑडियो आया सामने मोतिहारी में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में घूस मांगने का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पताही थाना के अपर थानाध्यक्ष सह सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें 10. पटना में नशेड़ियों ने कनपटी पर कट्टा सटाकर छीने 5000 पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके के मंदिरी रोड नम्बर 22 में नीट के छात्र को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। पीड़ित छात्र का नाम जीशान है, जो सुपौल का रहने वाला है। फिलहाल, कॉटेज हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रहा है। जीशान ने बुद्धा कॉलोनी पुलिस थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें 11. मुजफ्फरपुर में शख्स को प्रतिबंधित मांस के शक में पकड़ा. भीड़ ने पीटा मुजफ्फरपुर में गुरुवार को प्रतिबंधित मांस के शक में एक शख्स को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उग्र भीड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस की मौजूदगी में लात-घूंसे बरसते रहे। घटनास्थल पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना। सदर थाना क्षेत्र के पताही चौक के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 12. जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, आरोपी अरेस्ट गयाजी में चलती ट्रेन पर बदमाशों ने पत्थर फेंका। आज जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस पर हुए पथराव मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने महज आठ घंटे के अंदर कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला ट्रेन संख्या 13152 से जुड़ा है। घटना गया यार्ड के किमी संख्या 471/20 पर हुई। पूरी खबर पढ़ें 13. सचिवालय में नौकरी लगाने वाले सेटर का अपहरण पटना के कोतवाली इलाके के इस्कॉन मंदिर के पास 5 जनवरी को संतोष नाम के युवक का अपहरण कर लिया गया था। अब संतोष को पटना पुलिस और STF की मदद से नालंदा के इस्लामपुर से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में एक महिला समेत 6 लोग शामिल थे, जिन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. कटिहार में JDU नेता-पुलिसकर्मी में बहस, विरोध करने पर मारपीट कटिहार में मखाना कारोबारी और एक पुलिसकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट से जुड़ा है, जहां जदयू नेता और मखाना कारोबारी अमित चौधरी ने पुलिसकर्मी पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार के 32 जिलों के लिए कोल्ड-डे, कोहरे का अलर्ट बिहार के 32 जिले के लिए कल यानी शनिवार को कोल्ड-डे और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी से दिन में धूप निकलेगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लालू परिवार को लेकर सामने आ रही है। तेजप्रताप ने 8 महीने बाद दिल्ली में पिता लालू यादव से मुलाकात की है। वहीं लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने बिहार के पूर्व CM लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजप्रताप, तेजस्वी यादव और बेटी मीसा, हेमा पर आरोप तय किए हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. 8 महीने बाद दिल्ली में लालू से मिले तेजप्रताप यादव परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप ने 8 महीने बाद दिल्ली में पिता लालू यादव से मुलाकात की है। वो मीसा भारती के घर पहुंचे और पिता और बहन को दही-चूड़ा भोज का न्योता दिया। मीसा भारती के आवास से निकलने के बाद तेजप्रताप ने कहा कि, न्योता देने आया था। पूरी खबर पढ़ें 2. यूट्यूब देखकर प्रेग्नेंट महिला का ऑपरेशन, मौत भागलपुर में झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हो गई। बच्चा सुरक्षित है। मौत के बाद परिजन उग्र हो गए। क्लिनिक के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया गया। पूरी खबर पढ़ें 3. वैशाली में BJP नेता के भाई की लाश मिली, खून से सनी थी बॉडी हाजीपुर शहर में भाजपा नेता के भाई और दवा कारोबारी राजीव कुमार का शव उनके नवीन सिनेमा रोड स्थित आवास पर मिला है। उनका गला रेता हुआ था और शव खून से लथपथ था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें 4. लालू परिवार समेत 41 लोगों पर आरोप तय लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने बिहार के पूर्व CM लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजप्रताप, तेजस्वी यादव और बेटी मीसा, हेमा पर आरोप तय किए हैं। लालू परिवार के साथ कुल 41 लोगों पर आरोप तय हुए हैं। इन लोगों पर अब मुकदमा चलेगा। कोर्ट ने 52 लोगों को बरी किया है। पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार में कड़ाके की ठंड, भागलपुर में युवक की मौत बिहार में दिन-रात पछुआ हवा चल रही है, जो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से ठंडक लिए आ रही है। इससे प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। भागलपुर में ठंड से एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गुरहट्टा चौक लाश मिली है। पूरी खबर पढ़ें 6. 22 IAS का तबादला, श्रीकांत बनाए गए पटना डीडीसी बिहार सरकार ने नए साल के आठवें दिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कुल 22 आईएएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश के टीम में एक और आईएएस अधिकारी शामिल हुए हैं। नालंदा के नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव बनाया गया है। यह आईएएस 2019 बैंच के अधिकारी हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. दरभंगा में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत दरभंगा में गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान मिर्जापुर जगनी निवासी मो. गुलाब सिकलगर के पुत्र मो. जूही सिकलगर(39) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. बिहार में बनेंगे दो हाईटेक पुलिस भवन, गृहमंत्री की मंजूरी बिहार सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर और पटना में दो आधुनिक पुलिस भवनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 34 करोड़ 31 लाख रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। पूरी खबर पढ़ें 9. मोतिहारी में सब-इंस्पेक्टर का घूस मांगते ऑडियो आया सामने मोतिहारी में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में घूस मांगने का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पताही थाना के अपर थानाध्यक्ष सह सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें 10. पटना में नशेड़ियों ने कनपटी पर कट्टा सटाकर छीने 5000 पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके के मंदिरी रोड नम्बर 22 में नीट के छात्र को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। पीड़ित छात्र का नाम जीशान है, जो सुपौल का रहने वाला है। फिलहाल, कॉटेज हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रहा है। जीशान ने बुद्धा कॉलोनी पुलिस थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें 11. मुजफ्फरपुर में शख्स को प्रतिबंधित मांस के शक में पकड़ा. भीड़ ने पीटा मुजफ्फरपुर में गुरुवार को प्रतिबंधित मांस के शक में एक शख्स को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उग्र भीड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस की मौजूदगी में लात-घूंसे बरसते रहे। घटनास्थल पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना। सदर थाना क्षेत्र के पताही चौक के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 12. जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, आरोपी अरेस्ट गयाजी में चलती ट्रेन पर बदमाशों ने पत्थर फेंका। आज जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस पर हुए पथराव मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने महज आठ घंटे के अंदर कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला ट्रेन संख्या 13152 से जुड़ा है। घटना गया यार्ड के किमी संख्या 471/20 पर हुई। पूरी खबर पढ़ें 13. सचिवालय में नौकरी लगाने वाले सेटर का अपहरण पटना के कोतवाली इलाके के इस्कॉन मंदिर के पास 5 जनवरी को संतोष नाम के युवक का अपहरण कर लिया गया था। अब संतोष को पटना पुलिस और STF की मदद से नालंदा के इस्लामपुर से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में एक महिला समेत 6 लोग शामिल थे, जिन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. कटिहार में JDU नेता-पुलिसकर्मी में बहस, विरोध करने पर मारपीट कटिहार में मखाना कारोबारी और एक पुलिसकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट से जुड़ा है, जहां जदयू नेता और मखाना कारोबारी अमित चौधरी ने पुलिसकर्मी पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार के 32 जिलों के लिए कोल्ड-डे, कोहरे का अलर्ट बिहार के 32 जिले के लिए कल यानी शनिवार को कोल्ड-डे और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी से दिन में धूप निकलेगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।


