बिहार में एक साथ 71 IPS अधिकारियों का तबादला, प्रीता वर्मा और कुन्दन कृष्णन समेत कई दिग्गजों की बदली जिम्मेदारी

बिहार में एक साथ 71 IPS अधिकारियों का तबादला, प्रीता वर्मा और कुन्दन कृष्णन समेत कई दिग्गजों की बदली जिम्मेदारी

Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने एक साथ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 71 अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा शुक्रवार (9 जनवरी, 2026) को जारी नोटिफिकेशन नंबर 461 में प्रीता वर्मा और कुंदन कृष्णन सहित कई सीनियर IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव शामिल है। इस अधिसूचना के तहत सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) से लेकर डायरेक्टर जनरल (DG), एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) और सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) तक, अलग-अलग लेवल पर एक बड़ा फेरबदल किया गया है।

महानिदेशक (DG) और अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) स्तर

  • प्रीता वर्मा (1991) को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) से स्थानांतरित कर बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • कुन्दन कृष्णन (1994), जो वर्तमान में एडीजी (मुख्यालय) थे, उन्हें प्रमोट कर एसटीएफ का पुलिस महानिदेशक (अभियान) बनाया गया है और वे विशेष शाखा के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • आर. मलर विली (1995) अपनी वर्तमान भूमिका के साथ अब अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगी।
  • अमित कुमार जैन (1996) को अपर पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के पद पर पदस्थापित करते हुए एडीजी (कमजोर वर्ग) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • सुनील कुमार (1996) को विशेष शाखा से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), बिहार के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है।
  • कमल किशोर सिंह (1996) को उनके वर्तमान पद के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इंस्पेक्टर जनरल (IG) लेवल

  • रणजीत कुमार मिश्रा (2007) का ट्रांसफर बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस से करके उन्हें इंस्पेक्टर जनरल, साइबर क्राइम और सिक्योरिटी यूनिट बनाया गया है।
  • मनोज कुमार (2008) को प्रमोट करके इंस्पेक्टर जनरल (हेडक्वार्टर), बिहार के पद पर तैनात किया गया है।
  • संजय कुमार (2008) को प्रमोट करके इंस्पेक्टर जनरल, बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस की ज़िम्मेदारी दी गई है।
  • विवेकानंद (2008) को प्रमोट करके इंस्पेक्टर जनरल, पूर्णिया जोन के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *