पटना कॉलेज में आज 164वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पटना कॉलेज के प्राचार्य की पुस्तक ‘फंडामेंटल ऑफ कमेस्ट्री’ का विमोचन किया गया। कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. रास बिहारी प्रसाद सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पटना कॉलेज पटना विश्वविद्यालय की आत्मा है। उन्होंने अपने पुराने अनुभवों को भी साझा किया। शिक्षक विद्यार्थियों की गरिमामयी सम्बन्ध को कायम रखने पर जोर दिया। टॉपर्स को किया गया सम्मानित पटना कॉलेज के विभिन्न विभागों के टॉपर स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर अपने विषय में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसमें अरबी विभाग के मो.अशर, पुरातत्व विभाग के अंकित कुमार झा, भूगोल विभाग के खुशी कुमारी, संस्कृत विभाग के प्रभात कुमार, सांख्यिकी विभाग के मो. इंतजार, उर्दू विभाग के शबाना प्रवीन, जनसंचार विभाग के ज्योति रंजन को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कॉलेज के विकास और शोध के बारे में जानकारी दी गई पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने स्वागत भाषण में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की ऐतिहासिकता और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर द्वारा किए जा रहें शोध कार्यों को रेखांकित करते हुए प्रकाशित आलेखों, विभागीय कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए अपनी प्रसन्नता की। उन्होंने कॉलेज के विकास के लिए निकट भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कॉलेज ऑफ कॉमर्स में निकाला गया पैदल मार्च वहीं, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस में छात्राओं ने पैदल यात्रा रैली का आयोजन किया। रैली कॉलेज परिसर से मुख्य सड़क से होते हुए कंकड़बाग तक रहा, जिसमें पैदल चलने वाले आम जनता के लिए सुरक्षित पैदल पथ, प्रदूषण को रोकने के लिए नारे लगाए गए। इसका उद्देश्य सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देना और वायु प्रदूषण को कम करना साथ ही सुरक्षित पैदल मार्ग निर्माण करना था। पटना कॉलेज में आज 164वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पटना कॉलेज के प्राचार्य की पुस्तक ‘फंडामेंटल ऑफ कमेस्ट्री’ का विमोचन किया गया। कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. रास बिहारी प्रसाद सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पटना कॉलेज पटना विश्वविद्यालय की आत्मा है। उन्होंने अपने पुराने अनुभवों को भी साझा किया। शिक्षक विद्यार्थियों की गरिमामयी सम्बन्ध को कायम रखने पर जोर दिया। टॉपर्स को किया गया सम्मानित पटना कॉलेज के विभिन्न विभागों के टॉपर स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर अपने विषय में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसमें अरबी विभाग के मो.अशर, पुरातत्व विभाग के अंकित कुमार झा, भूगोल विभाग के खुशी कुमारी, संस्कृत विभाग के प्रभात कुमार, सांख्यिकी विभाग के मो. इंतजार, उर्दू विभाग के शबाना प्रवीन, जनसंचार विभाग के ज्योति रंजन को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कॉलेज के विकास और शोध के बारे में जानकारी दी गई पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने स्वागत भाषण में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की ऐतिहासिकता और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर द्वारा किए जा रहें शोध कार्यों को रेखांकित करते हुए प्रकाशित आलेखों, विभागीय कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए अपनी प्रसन्नता की। उन्होंने कॉलेज के विकास के लिए निकट भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कॉलेज ऑफ कॉमर्स में निकाला गया पैदल मार्च वहीं, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस में छात्राओं ने पैदल यात्रा रैली का आयोजन किया। रैली कॉलेज परिसर से मुख्य सड़क से होते हुए कंकड़बाग तक रहा, जिसमें पैदल चलने वाले आम जनता के लिए सुरक्षित पैदल पथ, प्रदूषण को रोकने के लिए नारे लगाए गए। इसका उद्देश्य सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देना और वायु प्रदूषण को कम करना साथ ही सुरक्षित पैदल मार्ग निर्माण करना था।


