दरभंगा में जिंदा जलकर बुजुर्ग की मौत:आग तापते समय हादसा; घर का सामान भी जला

दरभंगा में जिंदा जलकर बुजुर्ग की मौत:आग तापते समय हादसा; घर का सामान भी जला

दरभंगा में बुजुर्ग चंदर राम (70) की आग से झुलसकर मौत हो गई। इस अगलगी की घटना में पूरा घर भी जलकर खाक हो गया। कपड़े, अनाज, फर्नीचर सहित घर का सामान नष्ट हो गया। घटना सोनकी थाना क्षेत्र के दोकली चट्टी वार्ड संख्या–11 की है। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद घर के सभी सदस्य सो गए थे। इसी दौरान चंदर राम घर में आग ताप रहे थे। अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। इसी बीच पड़ोस की एक महिला ने घर के भीतर आग की लपटें और बुजुर्ग को जलते हुए देखा। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद घर के लोग और आसपास के ग्रामीण जागे। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चंदर राम बुरी तरह झुलस चुके थे। परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाने और बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घर के लोगों को नहीं चला आग लगने का पता मृतक के बेटे संजीत राम ने बताया कि उनके पिता आग ताप रहे थे, उसी दौरान कपड़ों में आग लग गई। उन्होंने कहा कि अगर पड़ोस की महिला समय पर आग न देखती और शोर न मचाती, तो पूरा परिवार भी उसी घर में जल सकता था। “हम लोग बगल के कमरे में बच्चों के साथ सो रहे थे। बच्चे छोटे हैं और सभी गहरी नींद में थे, इसलिए आग लगने का पता नहीं चला। जब जागे तो आधा घर जल चुका था। संजीत राम ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है और इस घटना में उनके पिता की मौत के साथ-साथ घर का सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि आग मे जलने से उनके पिता की मौत हुई है और अगलगी में भारी नुकसान हुआ है, इसलिए जो भी सरकारी सहायता और मुआवजा बनता है, वह परिवार को दिया जाए, ताकि छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण हो सके। सोनकी थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह अपने घटना की पुष्टि की उन्होंने कहा कि 70 साल के बुजुर्ग की आग में जलने से मौत हो गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। दरभंगा में बुजुर्ग चंदर राम (70) की आग से झुलसकर मौत हो गई। इस अगलगी की घटना में पूरा घर भी जलकर खाक हो गया। कपड़े, अनाज, फर्नीचर सहित घर का सामान नष्ट हो गया। घटना सोनकी थाना क्षेत्र के दोकली चट्टी वार्ड संख्या–11 की है। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद घर के सभी सदस्य सो गए थे। इसी दौरान चंदर राम घर में आग ताप रहे थे। अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। इसी बीच पड़ोस की एक महिला ने घर के भीतर आग की लपटें और बुजुर्ग को जलते हुए देखा। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद घर के लोग और आसपास के ग्रामीण जागे। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चंदर राम बुरी तरह झुलस चुके थे। परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाने और बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घर के लोगों को नहीं चला आग लगने का पता मृतक के बेटे संजीत राम ने बताया कि उनके पिता आग ताप रहे थे, उसी दौरान कपड़ों में आग लग गई। उन्होंने कहा कि अगर पड़ोस की महिला समय पर आग न देखती और शोर न मचाती, तो पूरा परिवार भी उसी घर में जल सकता था। “हम लोग बगल के कमरे में बच्चों के साथ सो रहे थे। बच्चे छोटे हैं और सभी गहरी नींद में थे, इसलिए आग लगने का पता नहीं चला। जब जागे तो आधा घर जल चुका था। संजीत राम ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है और इस घटना में उनके पिता की मौत के साथ-साथ घर का सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि आग मे जलने से उनके पिता की मौत हुई है और अगलगी में भारी नुकसान हुआ है, इसलिए जो भी सरकारी सहायता और मुआवजा बनता है, वह परिवार को दिया जाए, ताकि छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण हो सके। सोनकी थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह अपने घटना की पुष्टि की उन्होंने कहा कि 70 साल के बुजुर्ग की आग में जलने से मौत हो गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *