पीएम श्री स्कूल में 190 छात्रों को जर्सी मिली:शीतलहर से बचाव के लिए स्टाफ ने भामाशाह बन किया वितरण

पीएम श्री स्कूल में 190 छात्रों को जर्सी मिली:शीतलहर से बचाव के लिए स्टाफ ने भामाशाह बन किया वितरण

करौली के पीएम श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, नारौली डांग में 190 विद्यार्थियों को ऊनी जर्सियां वितरित की गईं। यह वितरण कार्यक्रम शीतलहर से बचाव के लिए आयोजित किया गया था। सपोटरा क्षेत्र स्थित इस स्कूल में प्रिंसिपल मुकेश कुमार मीना की अध्यक्षता में जर्सी वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें एसडीएमसी सदस्य राजकुमार मीना और सरपंच प्रतिनिधि विजय मीना मुख्य मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। व्याख्याता मेघराज मंगल ने बताया कि स्कूल स्टाफ ने स्वयं भामाशाह बनकर इन जर्सियों का प्रबंध किया। बाल वाटिका के 30 बच्चों को पीटीआई पृथ्वीराज मीना ने, कक्षा 1 से 5 तक के 70 विद्यार्थियों को शिक्षिका सीमा मीना ने और कक्षा 6 से 12 तक के 90 विद्यार्थियों को स्कूल स्टाफ ने जर्सियां वितरित कीं। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य राजकुमार मीना ने स्कूल स्टाफ के इस प्रयास को सराहनीय बताया। प्रिंसिपल मुकेश कुमार मीना ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा महत्वपूर्ण है और भामाशाहों को ऐसे कार्यों में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में जगदीश सेन, हनुमान जिंदल, मुनेश मीना, मणिशंकर, राजकुमार बसवाल, मुनेश बैरवा, अभिनेष, विजय कुमार मीना, गुड्डी, सीमा मीना सहित एसडीएमसी के अन्य सदस्य और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *