औरंगाबाद की खुदवां थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक पंकज पासवान उर्फ पंकज तबाही थाना क्षेत्र के होलीचक गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। यह कार्रवाई औरंगाबाद पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को हासिल एक वायरल वीडियो के आधार पर की। थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियार के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीएसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद गठित एसआईटी टीम की ओर से युवक की पहचान पंकज पासवान के रूप में की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए खुदवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होलीचक स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बदमाश के पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। बरामद हथियार और कारतूस को विधिवत जब्त करते हुए अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। औरंगाबाद की खुदवां थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक पंकज पासवान उर्फ पंकज तबाही थाना क्षेत्र के होलीचक गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। यह कार्रवाई औरंगाबाद पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को हासिल एक वायरल वीडियो के आधार पर की। थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियार के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीएसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद गठित एसआईटी टीम की ओर से युवक की पहचान पंकज पासवान के रूप में की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए खुदवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होलीचक स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बदमाश के पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। बरामद हथियार और कारतूस को विधिवत जब्त करते हुए अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।


