जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, आरोपी अरेस्ट:यात्री के बोलने पर हुआ था नाराज, 8 घंटे बाद पुलिस ने पकड़ा

जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, आरोपी अरेस्ट:यात्री के बोलने पर हुआ था नाराज, 8 घंटे बाद पुलिस ने पकड़ा

गयाजी में चलती ट्रेन पर बदमाशों ने पत्थर फेंका। आज जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस पर हुए पथराव मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने महज आठ घंटे के अंदर कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला ट्रेन संख्या 13152 से जुड़ा है। घटना गया यार्ड के किमी संख्या 471/20 पर हुई। चलती ट्रेन पर अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। ट्रेन के मार्ग रक्षण पार्टी इंचार्ज प्रधान आरक्षी बृजभूषण मिश्रा ने तत्काल इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामला रेलवे अधिनियम की धारा 153 और 147 के तहत कायम किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल गया हरकत में आ गया। पोस्ट प्रभारी बनारसी यादव और अपराध आसूचना शाखा के निरीक्षक चंदन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच की कमान उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार को सौंपी गई। सूत्रों के मुताबिक घटना से जुड़े वीडियो फुटेज खंगाले गए। स्कोर्ट पार्टी की ओर से बताए गए हुलिए को आधार बनाया गया। मुखबिर को भी सक्रिय किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी की पहचान हो गई। यात्री के कुछ कहने पर गुस्सा हुआ था आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद आरिफ उर्फ अमन (23 ) के रूप में हुई है। ये उतरौत, चाकंद बाजार, गया का रहने वाला है। फिलहाल वह चंदौती थाना क्षेत्र के कटारी इस्लामगंज इलाके में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि ट्रेन के अंदर से किसी ने उसे कुछ कहा, जिससे वह गुस्से में आ गया। इसी गुस्से में उसने चलती ट्रेन पर कई बार पत्थर फेंके। रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई करते हुए उसे रेलवे न्यायालय, गया के सामने पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पोस्ट प्रभारी आरपीएफ बनारसी यादव ने बताया कि रेल संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। रेल क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर अब सख्त नजर रखी जा रही है। गयाजी में चलती ट्रेन पर बदमाशों ने पत्थर फेंका। आज जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस पर हुए पथराव मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने महज आठ घंटे के अंदर कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला ट्रेन संख्या 13152 से जुड़ा है। घटना गया यार्ड के किमी संख्या 471/20 पर हुई। चलती ट्रेन पर अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। ट्रेन के मार्ग रक्षण पार्टी इंचार्ज प्रधान आरक्षी बृजभूषण मिश्रा ने तत्काल इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामला रेलवे अधिनियम की धारा 153 और 147 के तहत कायम किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल गया हरकत में आ गया। पोस्ट प्रभारी बनारसी यादव और अपराध आसूचना शाखा के निरीक्षक चंदन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच की कमान उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार को सौंपी गई। सूत्रों के मुताबिक घटना से जुड़े वीडियो फुटेज खंगाले गए। स्कोर्ट पार्टी की ओर से बताए गए हुलिए को आधार बनाया गया। मुखबिर को भी सक्रिय किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी की पहचान हो गई। यात्री के कुछ कहने पर गुस्सा हुआ था आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद आरिफ उर्फ अमन (23 ) के रूप में हुई है। ये उतरौत, चाकंद बाजार, गया का रहने वाला है। फिलहाल वह चंदौती थाना क्षेत्र के कटारी इस्लामगंज इलाके में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि ट्रेन के अंदर से किसी ने उसे कुछ कहा, जिससे वह गुस्से में आ गया। इसी गुस्से में उसने चलती ट्रेन पर कई बार पत्थर फेंके। रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई करते हुए उसे रेलवे न्यायालय, गया के सामने पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पोस्ट प्रभारी आरपीएफ बनारसी यादव ने बताया कि रेल संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। रेल क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर अब सख्त नजर रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *