शेखपुरा की बरबीघा थाना पुलिस ने हरे आम के पेड़ काटने के एक मामले में 23 सालों से फरार चल रहे 2 आरोपियों को शुक्रवार को बभन बीघा गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुशन राम और मरूअन राम के रूप में हुई है। बरबीघा थाना के एएसआई बलराम चंद्र प्रभाकर ने छापेमारी का नेतृत्व किया। बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि बिहारशरीफ, नालंदा कोर्ट ने इन दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया था। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे। पुलिस ने पहले भी कई बार इन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया था। वन विभाग अधिकारियों की एक टीम ने छापेमारी की थी थाना अध्यक्ष गौरव कुमार के अनुसार, यह मामला साल 2002 का है। सीमावर्ती नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र में हरे आम के पेड़ काटने के दौरान नालंदा के वन विभाग अधिकारियों की एक टीम ने छापेमारी की थी। उस समय दोनों आरोपी घटना स्थल से भाग निकलने में सफल रहे थे, हालांकि उन्हें इसमें संलिप्त पाया गया था। वन अधिकारी ने इस संबंध में सरमेरा थाना में वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट किया था जारी मामले में लंबे समय से फरार रहने के कारण नालंदा जिला कोर्ट ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया था। इसी के आलोक में स्थानीय थाना पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस निगरानी में आज बिहारशरीफ, नालंदा कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया गया है। शेखपुरा की बरबीघा थाना पुलिस ने हरे आम के पेड़ काटने के एक मामले में 23 सालों से फरार चल रहे 2 आरोपियों को शुक्रवार को बभन बीघा गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुशन राम और मरूअन राम के रूप में हुई है। बरबीघा थाना के एएसआई बलराम चंद्र प्रभाकर ने छापेमारी का नेतृत्व किया। बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि बिहारशरीफ, नालंदा कोर्ट ने इन दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया था। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे। पुलिस ने पहले भी कई बार इन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया था। वन विभाग अधिकारियों की एक टीम ने छापेमारी की थी थाना अध्यक्ष गौरव कुमार के अनुसार, यह मामला साल 2002 का है। सीमावर्ती नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र में हरे आम के पेड़ काटने के दौरान नालंदा के वन विभाग अधिकारियों की एक टीम ने छापेमारी की थी। उस समय दोनों आरोपी घटना स्थल से भाग निकलने में सफल रहे थे, हालांकि उन्हें इसमें संलिप्त पाया गया था। वन अधिकारी ने इस संबंध में सरमेरा थाना में वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट किया था जारी मामले में लंबे समय से फरार रहने के कारण नालंदा जिला कोर्ट ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया था। इसी के आलोक में स्थानीय थाना पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस निगरानी में आज बिहारशरीफ, नालंदा कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया गया है।


