समस्तीपुर में दुकान से 5 लाख का डीजे सेट चोरी:चकमेहसी में अज्ञात चोरों ने कुंडी काटकर वारदात को अंजाम दिया

समस्तीपुर में दुकान से 5 लाख का डीजे सेट चोरी:चकमेहसी में अज्ञात चोरों ने कुंडी काटकर वारदात को अंजाम दिया

समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में एक डीजे उपकरण की दुकान से लाखों रुपए के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने दुकान की कुंडी काटकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा शुक्रवार को हुआ। यह चोरी चकमेहसी थाना क्षेत्र की हजपुरवा पंचायत के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत बख्तियारपुर बसनपट्टी के समीप स्थित एक दुकान में हुई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे महंगे डीजे सेट के उपकरण लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार अजित कुमार ने बताया कि चोरों ने 5 लाख रुपए से अधिक मूल्य के डीजे सेट के सामान चुरा लिए हैं, जिनमें कॉर्ड, एम्पलीफायर सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उन्हें चोरी की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही चकमेहसी थाना की 112 पुलिस टीम संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद थाना अध्यक्ष को पूरे मामले की जानकारी दी गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर छानबीन की है और आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में एक डीजे उपकरण की दुकान से लाखों रुपए के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने दुकान की कुंडी काटकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा शुक्रवार को हुआ। यह चोरी चकमेहसी थाना क्षेत्र की हजपुरवा पंचायत के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत बख्तियारपुर बसनपट्टी के समीप स्थित एक दुकान में हुई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे महंगे डीजे सेट के उपकरण लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार अजित कुमार ने बताया कि चोरों ने 5 लाख रुपए से अधिक मूल्य के डीजे सेट के सामान चुरा लिए हैं, जिनमें कॉर्ड, एम्पलीफायर सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उन्हें चोरी की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही चकमेहसी थाना की 112 पुलिस टीम संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद थाना अध्यक्ष को पूरे मामले की जानकारी दी गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर छानबीन की है और आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *