यमुनानगर में बुलेट सवारों का कार चालक पर हमला:तोड़फोड़ कर की मारपीट, 50 हजार रुपए व IPHONE लेकर फरार

यमुनानगर में बुलेट सवारों का कार चालक पर हमला:तोड़फोड़ कर की मारपीट, 50 हजार रुपए व IPHONE लेकर फरार

यमुनानगर में आज शुक्रवार सुबह बुलेट बाइक सवार युवकों द्वारा एक स्विफट डिजायर कार चालक पर हमला कर उसे घायल करने और कार को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कार सवार को बुलेट बाइक आगे अड़ाकर रोका और फिर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी में रखे 50 हजार रुपए नकद व आईफोन लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। गाड़ी रोककर मारपीट की शुरू गुलाबगढ़ निवासी बीर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने किसी जानकार की कार लेकर गुलाबगढ़ से बिलासपुर अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। उसने रिश्तेदार को कुछ पैसे देने थे इसलिए कार में 50 हजार रूपए नकद लेकर चल रहा था। रास्ते में लेद्दी चौक पर जाम लगा होने के कारण उसने छछरौली की ओर से वैकल्पिक मार्ग चुना। जैसे ही वह छछरौली क्षेत्र के माजरी गांव के पास पहुंचा, तभी बुलेट बाइक पर सवार दो युवक सामने आ गए। आरोप है कि बुलेट सवारों ने बाइक को कार के आगे अड़ा कर उसे जबरन रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। खुद को बताया रेत-बजरी की रॉयल्टी से जुडे़ करिंदे हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ भी की। मारपीट के दौरान बीर सिंह की कमर पर चोट आई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने खुद को रेत-बजरी की रॉयल्टी से जुड़े करिंदे बताते हुए कहा कि उसके ट्रैक्टर-ट्रॉली चलते हैं, इसी बात को लेकर उन्होंने हमला किया। आरोपी उसकी कार में रखे 50 हजार रुपए कैश और आईफोन लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। छछरौली थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें पीड़ित की तरफ से शिकायत प्राप्त हुई है। वे मामले की जांच कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *