Gold Price: सोने की कीमतों पर आई बड़ी खबर, अगले कुछ महीनों में इतने बढ़ सकते हैं दाम

Gold Price: सोने की कीमतों पर आई बड़ी खबर, अगले कुछ महीनों में इतने बढ़ सकते हैं दाम

Gold price forecast HSBC: सोने की कीमतों में तेजी का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में सोना बड़ी छलांग लगा सकता है। गोल्ड और सिल्वर दोनों ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस साल भी दोनों के अपनी स्पीड को बरकरार रखने के उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिलहाल जो उथल-पुथल मची हुई है, वो सोने-चांदी में तेजी के लिए अनुकूल माहौल है। ऐसे में कमोडिटी एक्स्पर्ट्स का मानना है कि दोनों धातुओं की चमक में निखार जारी रहेगा।

इस साल का ये अनुमान

एचएसबीसी रिसर्च ने भी सोने की कीमतों में तेजी का अनुमान जताया है। HSBC का मानना है कि 2026 के पहले छह महीनों में ही सोना 5000 डॉलर प्रति औंस के आंकड़े को पार कर सकता है। फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गोल्ड प्राइस 4,471 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। HSBC को उम्मीद है कि सोने की कीमतों में पिछले साल दिखाई दिया मोमेंटम 2026 में भी जारी रहेगा। हालांकि, कुछ गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

इस वजह से बनी रहेगी तेजी

HSBC का कहना है कि गोल्ड की कीमतों में यह रैली सेफ-हेवन फ्लो और रिस्क-ऑफ पोजीशनिंग के मज़बूत मिश्रण से चल रही है। कमजोर अमेरिकी डॉलर, पॉलिसी में अनिश्चितता और बढ़ते फिस्कल घाटे (खासकर अमेरिका में) को लेकर चिंता निवेशकों को गोल्ड खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके अलावा, भू-राजनीतिक जोखिम भी सोने को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। यूक्रेन में चल रहा संघर्ष, मिडिल ईस्ट में तनाव, अमेरिका-चीन की प्रतिद्वंद्विता और वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से बुलियन मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है। माना जा रहा है कि अगर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी और खबरें मिलती हैं, तो गोल्ड-सिल्वर प्राइस अधिक तेजी से चढ़ सकते हैं।

निवेशकों को मिलेगा मौका

केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी से भी कीमतों में तेजी आई है। चीन जैसे देश फिर से अपना गोल्ड भंडार भरने में लगे हैं। हालांकि, HSBC का मानना ​​है कि 2022 और 2024 के बीच हुई खरीदारी की तुलना में इस साल का आंकड़ा कुछ कम रह सकता है। क्योंकि ऊंची कीमतों से खरीदारी की इच्छा अक्सर कम हो जाती है। HSBC के अनुसार, ऑपरेशनल चुनौतियों के बावजूद 2026-27 में सोने की खदानों से उत्पादन बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, रीसाइक्लिंग में भी तेजी आ सकती है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि अगर एचएसबीसी के अनुमान के मुताबिक गोल्ड उत्पादन बढ़ता है, तो फिर आगे कीमतों में नरमी भी देखने को मिल सकती है। यह सोने में निवेश करने वालों के लिए एक मौका हो सकता है।

अभी क्या चल रहे दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 9 जनवरी को भी उछाल है। MCX (Multi Commodity Exchange) पर 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 1,38,419 रुपए के भाव पर मिल रहा है। वहीं, चांदी के भाव प्रति किलो 2,48,447 रुपए चल रहे हैं। गोल्ड-सिल्वर ने इस साल कुछ गोते भी लगाए हैं। लेकिन फिलहाल इनका आउटफुल पॉजिटिव बना हुआ है। चांदी के बढ़ते इस्तेमाल और चीन द्वारा निर्यात को सीमित करने की कोशिशों के चलते कीमतों में उछाल की संभावना कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *