जमुई में पड़ोसी ने लाठी-डंडे से बुजुर्ग को पीटा:पुरानी रंजिश में लड़ाई, बहू और भतीजे पर भी अटैक, 3 घायल

जमुई में पड़ोसी ने लाठी-डंडे से बुजुर्ग को पीटा:पुरानी रंजिश में लड़ाई, बहू और भतीजे पर भी अटैक, 3 घायल

जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के छेदलाही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक पड़ोसी ने शुक्रवार सुबह एक वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर घर में हथियार लेकर घुसा था। वृद्ध को बचाने पहुंची उसकी बहू और भतीजे के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान छेदलाही गांव निवासी 65 वर्षीय रसूल यादव, उनकी 22 वर्षीय बहू काजल कुमारी और 23 वर्षीय भतीजे हरेराम कुमार यादव के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल रसूल यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हरेराम कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपने घर के पास ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी विपिन यादव वहां पहुंचा और ट्रैक्टर लगाने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विपिन ने विवाद किया और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। लाठी-डंडा लेकर उनके घर में घुस आया
पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार सुबह विपिन यादव शराब के नशे में हथियार और लाठी-डंडा लेकर उनके घर में घुस आया। उसने पहले हरेराम के साथ मारपीट की, फिर घर में सो रहे रसूल यादव को पीटा। जब वृद्ध को बचाने उनकी बहू काजल कुमारी पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने गिद्धौर थाना में शिकायत दी
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने गिद्धौर थाना में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। गिद्धौर थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के छेदलाही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक पड़ोसी ने शुक्रवार सुबह एक वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर घर में हथियार लेकर घुसा था। वृद्ध को बचाने पहुंची उसकी बहू और भतीजे के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान छेदलाही गांव निवासी 65 वर्षीय रसूल यादव, उनकी 22 वर्षीय बहू काजल कुमारी और 23 वर्षीय भतीजे हरेराम कुमार यादव के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल रसूल यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हरेराम कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपने घर के पास ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी विपिन यादव वहां पहुंचा और ट्रैक्टर लगाने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विपिन ने विवाद किया और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। लाठी-डंडा लेकर उनके घर में घुस आया
पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार सुबह विपिन यादव शराब के नशे में हथियार और लाठी-डंडा लेकर उनके घर में घुस आया। उसने पहले हरेराम के साथ मारपीट की, फिर घर में सो रहे रसूल यादव को पीटा। जब वृद्ध को बचाने उनकी बहू काजल कुमारी पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने गिद्धौर थाना में शिकायत दी
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने गिद्धौर थाना में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। गिद्धौर थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *