प्रभारी मंत्री ने रैनबसेरों का निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं परखीं:मेरठ में लोगों से पूछा- कोई पैसे तो नहीं मांगता

प्रभारी मंत्री ने रैनबसेरों का निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं परखीं:मेरठ में लोगों से पूछा- कोई पैसे तो नहीं मांगता

मेरठ में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को शहर में संचालित रैनबसेरों और शीतकालीन व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और संबंधित अधिकारियों को ठंड के मौसम में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बच्चा पार्क से तिरंगा गेट तक व्यवस्थाओं की जांच
निरीक्षण की शुरुआत बच्चा पार्क चौराहा स्थित रैनबसेरे से हुई। इसके बाद मंत्री तिरंगा गेट स्थित रैनबसेरे पहुंचे और वहां ठहरे लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से पूछा कि कहीं उनसे ठहरने के बदले पैसे तो नहीं लिए जा रहे हैं। ठंड से मौत न हो, जिम्मेदारी तय करें: मंत्री
मंत्री ने मौके पर मौजूद नगर आयुक्त को रैनबसेरों में साफ-सफाई, कंबल और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह से उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ठंड के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए। अलाव और अस्थायी रैनबसेरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने भैंसाली बस स्टैंड पर बनाए गए अस्थायी रैनबसेरे और अलाव का निरीक्षण किया। उन्होंने शीत लहर से बचाव के लिए प्रमुख मार्गों और चौराहों पर अलाव की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। अस्थायी रैनबसेरे में बढ़ेगा एक और शेड
भैंसाली बस स्टैंड स्थित नगर निगम द्वारा संचालित अस्थायी रैनबसेरे में एक अतिरिक्त शेड बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, नगर आयुक्त सौरव गंगवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *