Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों ने फिर खाई पलटी, ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने की बात का असर, चांदी में भी तेजी, जानिए भाव

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों ने फिर खाई पलटी, ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने की बात का असर, चांदी में भी तेजी, जानिए भाव

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी के साथ ट्रेड करती दिखी है। सोने की घरेलू वायदा कीमतों में भी मामूली बढ़त देखने को मिली है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.16 फीसदी या 224 रुपये की बढ़त के साथ 1,37,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। मतबूत हाजिर मांग, डॉलर में गिरावट और भूराजनीतिक तनाव बढ़ने के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। अमेरिका और वेनेजुएला का तनाव चल ही रहा है कि अब ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के कमेंट्स ने भूराजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है।

चांदी की कीमतों में भी आई तेजी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी। एमसीएक्स पर चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 0.80 फीसदी या 1941 रुपये की बढ़त के साथ 2,45,265 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोना
PC: Freepik

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में मिला जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.24 फीसदी या 10.60 डॉलर की बढ़त के साथ 4,471.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.32 फीसदी या 14.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,463.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी शुक्रवार को मिला जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.35 फीसदी या 1.02 डॉलर की बढ़त के साथ 76.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.58 फीसदी या 0.43 डॉलर की गिरावट के साथ 76.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *