मुजफ्फरपुर में एक घंटे तक शटडाउन:माड़ीपुर पीएसएस से जुड़े इलाकों में सप्लाई ठप रहेगी, समय से निपटा लें जरूरी काम

मुजफ्फरपुर में एक घंटे तक शटडाउन:माड़ीपुर पीएसएस से जुड़े इलाकों में सप्लाई ठप रहेगी, समय से निपटा लें जरूरी काम

मुजफ्फरपुर के अलग-अलग इलाकों में आज(शुक्रवार) एक घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर माड़ीपुर पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े इलाकों में सप्लाई बाधित रहेंगी। 11 केवीए बटलर फीडर के अंतर्गत आने वाले मोहल्लों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली विभाग की ओर से यह शटडाउन पोल शिफ्टिंग के कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए लिया गया है। इस दौरान जैतपुर कॉलोनी, आजाद कॉलोनी, बटलर रोड, पावर हाउस चौक, छाता चौक सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता प्रभावित होंगे। बिजली कटौती का असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे दुकानदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों पर भी पड़ेगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। मुजफ्फरपुर के अलग-अलग इलाकों में आज(शुक्रवार) एक घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर माड़ीपुर पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े इलाकों में सप्लाई बाधित रहेंगी। 11 केवीए बटलर फीडर के अंतर्गत आने वाले मोहल्लों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली विभाग की ओर से यह शटडाउन पोल शिफ्टिंग के कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए लिया गया है। इस दौरान जैतपुर कॉलोनी, आजाद कॉलोनी, बटलर रोड, पावर हाउस चौक, छाता चौक सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता प्रभावित होंगे। बिजली कटौती का असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे दुकानदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों पर भी पड़ेगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *