दरभंगा के सिंघवारा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। गुरुवार की शाम करीब 5 बजे हुई । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। कैसे हुई घटना ? मृतक की पहचान 39 वर्षीय मोहम्मद जूही सिकलगढ़ के रूप में हुई। वह रामपुरा पंचायत के मिर्जापुर जगनी निवासी मोहम्मद गुलाब सिकलगढ़ के पुत्र था। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद जूही बाइक से सिंघवारा जा रहे थे। इसी बीच भरवारा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गए और डंपर का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों ने बताया कि फोन कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन उन्हें सिंघवारा चक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। मृतक के चार बच्चे मृतक मोहम्मद जूही अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे और एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके दो बेटे, जिनकी उम्र 7 और 9 वर्ष है, और दो बेटियां हैं। इस घटना से परिवार सदमे में है। मृतक के चचेरे भाई अशरफ ने बताया कि जूही परिवार का एकमात्र सहारा थे। पुलिस ने क्या कहा ? सिंघवारा थाना इंचार्ज वसंत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा के सिंघवारा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। गुरुवार की शाम करीब 5 बजे हुई । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। कैसे हुई घटना ? मृतक की पहचान 39 वर्षीय मोहम्मद जूही सिकलगढ़ के रूप में हुई। वह रामपुरा पंचायत के मिर्जापुर जगनी निवासी मोहम्मद गुलाब सिकलगढ़ के पुत्र था। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद जूही बाइक से सिंघवारा जा रहे थे। इसी बीच भरवारा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गए और डंपर का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों ने बताया कि फोन कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन उन्हें सिंघवारा चक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। मृतक के चार बच्चे मृतक मोहम्मद जूही अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे और एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके दो बेटे, जिनकी उम्र 7 और 9 वर्ष है, और दो बेटियां हैं। इस घटना से परिवार सदमे में है। मृतक के चचेरे भाई अशरफ ने बताया कि जूही परिवार का एकमात्र सहारा थे। पुलिस ने क्या कहा ? सिंघवारा थाना इंचार्ज वसंत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


