जंगीपुर में खेत गए किसान की ठंड लगने से मौत:बिरनो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,

जंगीपुर में खेत गए किसान की ठंड लगने से मौत:बिरनो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,

बिरनो थाना क्षेत्र के पलिया गांव में एक किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पलिया गांव निवासी 35 वर्षीय चंद्रमा गौड़ पुत्र राधेश्याम गोंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चंद्रमा गौड़ प्रतिदिन की तरह तड़के सुबह खेत में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान अत्यधिक ठंड के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और खेत में ही उनकी मृत्यु हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच, खेत में पानी भर रहे एक अन्य किसान ने चंद्रमा गौड़ का शव खेत में पड़ा देखा। उसने पहचान कर परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। मृतक चंद्रमा गौड़ अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। उनके परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। इस आकस्मिक घटना से परिवार पर संकट आ गया है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी संजय यादव और अमित गुप्ता परिजनों के साथ शव को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *