महाराजगंज में कोयला लदा ट्रक पलटा:निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हादसा, कोई हताहत नहीं

महाराजगंज में कोयला लदा ट्रक पलटा:निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हादसा, कोई हताहत नहीं

महाराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक मालवाहक ट्रक पलट गया। यह दुर्घटना बाईपास पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रक उत्तर प्रदेश के बनारस से कोयला लादकर नेपाल के भैरहवा जा रहा था। ओवरब्रिज के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से यह पलट गया। ट्रक चालक कौशल ने बताया कि इस दुर्घटना से ट्रक और उस पर लदे कोयले दोनों को काफी नुकसान हुआ है। कोयला सड़क पर बिखर गया। सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक पलटने की सूचना मिली थी, लेकिन इसमें कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। सोनौली कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *