किशनगंज में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई:2 बालू लदे ट्रैक्टर जब्त;चालक फरार, लाखों के राजस्व का नुकसान

किशनगंज में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई:2 बालू लदे ट्रैक्टर जब्त;चालक फरार, लाखों के राजस्व का नुकसान

किशनगंज में लगातार अवैध खनन बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ खनन से नदियों की प्राकृतिक रूप रेखा बदलती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार को इससे राजस्व में हर साल करोड़ों का नुकसान होता है। हालांकि पुलिस प्रशासन समय समय पर खनन को लेकर कार्रवाई भी करती है मगर इसके बावजूद भी कुछ सफेदपोश के संरक्षण में अवैध खनन का सिलसिला जारी रहता है। इसी क्रम में पौआखाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। दोनों ट्रैक्टर चालक फरार पौआखाली थाना के थाना अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, थाना क्षेत्र के सीमलबाड़ी गांव में नदी क्षेत्र से अवैध खनन की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से दो बालू लादे ट्रैक्टरों को जब्त किया है, हालाकि तब तक दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से फरार हो गए। दोनों ट्रैक्टरों को थाना लाया गया। थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही खनन विभाग को सूचना दे दिया गया है। जिसके बाद खनन विभाग के द्वारा इसके राजस्व क्षति की पूर्ति हेतु जुर्माना भी लगाया जाएगा। किशनगंज में लगातार अवैध खनन बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ खनन से नदियों की प्राकृतिक रूप रेखा बदलती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार को इससे राजस्व में हर साल करोड़ों का नुकसान होता है। हालांकि पुलिस प्रशासन समय समय पर खनन को लेकर कार्रवाई भी करती है मगर इसके बावजूद भी कुछ सफेदपोश के संरक्षण में अवैध खनन का सिलसिला जारी रहता है। इसी क्रम में पौआखाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। दोनों ट्रैक्टर चालक फरार पौआखाली थाना के थाना अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, थाना क्षेत्र के सीमलबाड़ी गांव में नदी क्षेत्र से अवैध खनन की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से दो बालू लादे ट्रैक्टरों को जब्त किया है, हालाकि तब तक दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से फरार हो गए। दोनों ट्रैक्टरों को थाना लाया गया। थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही खनन विभाग को सूचना दे दिया गया है। जिसके बाद खनन विभाग के द्वारा इसके राजस्व क्षति की पूर्ति हेतु जुर्माना भी लगाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *