मेरठ की सरधना विधानसभा के गांव कपसाड़ में राजपूत समाज के एक युवक द्वारा दलित समाज की एक बेटी को अगवा कर लिया गया इसके साथ ही अपनी बेटी को बचाने आई मां के ऊपर भी आरोपी ने हमला कर दिया जिसकी 5 घंटे इलाज के बाद मौत हो गई इसके बाद से ही सरधना में दलित राजनीति सक्रिय हो गई है तमाम पार्टियों के नेता पीड़ित परिवार के पास सांत्वना देने पहुंच रहे हैं इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी जमकर बयान बाजी कर रहे हैं । आरोपी ठाकुर इसलिए नहीं कार्रवाई- डॉ ओमप्रकाश आजाद समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय सचिव डॉ ओम प्रकाश जाटव ने कहा कि जिस प्रकार से इस घटना को अंजाम दिया गया है और आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है यह साफ दर्शाता है कि प्रदेश में अपराध का क्या स्तर है। इसके साथ-साथ इस घटना में कार्रवाई न होने का एक और बहुत बड़ा कारण है वह यह है की जो इसमें मुख्य आरोपी है वह ठाकुर समाज का है। विधानसभा क्षेत्र में एक ठाकुर नेता का संरक्षण प्राप्त है और क्योंकि प्रदेश में योगी की सरकार है और आरोपी ठाकुर है इसलिए उसे पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है ।अगर किसी अन्य बिरादरी से यहां आरोपियों तक अभी तक ट्रिपल इंजन की सरकार का बाबा का बुलडोजर उसके घर पर चल गया होता। आरोपी पर NSA की कारवाई हो _ अतुल प्रधान सरधना के विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि इस से ज्यादा दुख भरी घटना कुछ नहीं हो सकती कि एक मां अपनी बेटी को खेत लेकर जा रही हो और उसको कोई अगवा करने के साथ साथ मां का कत्ल कर दे। क्या व्यवस्था रही होगी और किस कदर आरोपियों के हौसले बुलंद होंगे इस बात का अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। इसके साथ ही मैं ये मांग करता हु कि आरोपियों पर कम से कम रासुका की कारवाई की जाए। इसके साथ ही जिन कामों में हमारी पुलिस और सरकार माहिर है वह इस घटना के आरोपियों पर भी की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। भूमिहीन गरीब परिवार जो कर्ज लेकर अपनी बेटी की शादी करने जा रहा था अप्रैल में उनको कम से कम पचास लाख की आर्थिक मदद और एक सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। दलित के साथ क्यों नहीं बाबा का बुलडोजर_ योगेश वर्मा हस्तिनापुर से पूर्व विधायक और समाजवादी नेता योगेश वर्मा ने कहा कि जो सरकार बुलडोजर बाबा के नाम से मशहूर है अब वह शांत क्यों है। आज एक दलित युवती को उठा के ले जाना और सरेराह इस प्रकार कत्ल कर देने वाले के घर पर बुलडोजर इसलिए नहीं पहुंच रहा है क्योंकि पीड़ित दलित है। पुलिस भी इस सरकार में लगातार हॉफ और फुल एनकाउंटर करती है तो इस प्रकार का कृत्य करने वाले की भी सामान्य गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए । आज इस घटना में ऐसा सबक आरोपी को मिलना चाहिए जो नजीर बने । हम अपने दलित समाज के साथ हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करेंगे। गिरफ्तार के साथ हो बुलडोजर एक्शन _ डॉ रवि प्रकाश भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित जाति के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश ने कहा कि इस प्रकार सरेआम एक युवती को अगवा कर ले जाना, और उसकी मां का कत्ल कर देना बेहद निंदनीय घटना है। जीरो टॉलरेंस की इस सरकार में जितनी छूट पुलिस प्रशासन को मिली है इस से ज्यादा कभी नहीं मिल सकती है। पुलिस जल्द से जल्द युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करे । इसके साथ ही मेरी ये भी मांग है कि बुलडोजर कार्रवाई भी यहां आरोपियों के घर पर हो। यदि जल्द से जल्द ऐसा नहीं होता है तो हम फिर जो निर्णय हमारा समाज लेगा उसके साथ रहेंगे ।


