जोंधरा | अवैध शराब और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लोहर्सी में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 66 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार 7 जनवरी को सूचना मिली थी कि ग्राम लोहर्सी में सुखीराम केंवट और राजेश सिंह ठाकुर अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड की। कार्रवाई के दौरान सुखीराम केंवट के पास से 25 लीटर और राजेश सिंह ठाकुर के पास से 41 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।


