स्पोर्ट्स रिपोर्टर| भिलाई बीएसपी के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग की ओर से अंतर अनुभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर-1 में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 10-10 ओवर की खेली जाएगी। इसका उद्घाटन 9 को दोपहर 3 बजे होगा। इसमें 6 अनुभाग की टीमें शामिल होंगी। उन्हें दो पुल में बांटा गया है। पुल ए में एसएमएस-3, वेब्रिज की संयुक्त टीम, रोलिंग मिल एवं एसपी थ्री एवं एसएमएस टू प्लेट मिल की टीम शामिल है। ग्रुप बी में कोक ओवन एफएमजी, ब्लास्ट फर्नेस ऑल टोस एवं पीबीएस लैब की टीम को रखा गया है। इसके चीफ पैट्रन बी. मधु पिल्ले, इंचार्ज गौतम कुंडू हैं। समिति में एम डैनी, आशुतोष शुक्ला, अनिल मिश्रा, राणा प्रताप सिंह॰ अश्विनी कुमार द्विवेदी॰ पीयूष मिश्रा, एएस रेड्डी, जमील अहमद, टीवीएन राव आदि शामिल हैं।


