उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर अभी बना रहेगा। मौसम विभाग ने 9 जनवरी के लिए ताजा मौसम अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर-पश्चिम से चल रही ठंडी हवाओं के कारण कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। इसी को देखते हुए कई जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
9 जनवरी से मौसम में दिखेगा बदलाव
9 जनवरी को जिन जिलों में घने कोहरे का ज्यादा असर रहेगा, उनमें प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानी बरतें, जरूरी न हो तो यात्रा से बचें और वाहन चलाते समय धीमी गति और लाइट का इस्तेमाल करें।


