सहरसा में जमीन खाली कराने पहुंची टीम पर हमला:अधिकारी बोले 5 गाड़ी क्षति हुई, ग्रामीणों के खिलाफ होंगी कार्रवाई

सहरसा में जमीन खाली कराने पहुंची टीम पर हमला:अधिकारी बोले 5 गाड़ी क्षति हुई, ग्रामीणों के खिलाफ होंगी कार्रवाई

सहरसा के मंगुआर पंचायत में गुरुवार को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रस्तावित पावर सब स्टेशन के लिए चिह्नित सरकारी जमीन को खाली कराने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के उग्र विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रशासनिक व पुलिस वाहनों पर हमला किया गया। इस घटना का वीडियो गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन के अनुसार, मंगुआर पंचायत के डीहटोला स्थित विषहरा मंदिर के पास करीब 52 डिसमिल सरकारी जमीन पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है। यह जमीन बिहार सरकार की है, जिस पर वर्षों से स्थानीय ग्रामीणों का अतिक्रमण था। जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को अंचल प्रशासन और पुलिस बल के साथ जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण उग्र हो गए जैसे ही जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ, मौके पर मौजूद ग्रामीण उग्र हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाठी, डंडे और ईंट-पत्थर लेकर प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान सोनवर्षा के बीडीओ, सीओ और बसनहीं थाना की पुलिस टीम के वाहनों को निशाना बनाया गया। हमले में बसनहीं थाना के दो सरकारी वाहन, एक निजी वाहन और फायर ब्रिगेड की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गईं। सीओ और आरओ को भी चोटें आईं झड़प के दौरान सीओ और आरओ को भी चोटें आईं। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तत्काल रोकनी पड़ी। इसके बाद सीओ आशीष कुमार बसनहीं थाना पहुंचे और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों द्वारा कुल पांच वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया बसनहीं थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उग्र ग्रामीणों द्वारा कुल पांच वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है। सीओ के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सहरसा के मंगुआर पंचायत में गुरुवार को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रस्तावित पावर सब स्टेशन के लिए चिह्नित सरकारी जमीन को खाली कराने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के उग्र विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रशासनिक व पुलिस वाहनों पर हमला किया गया। इस घटना का वीडियो गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन के अनुसार, मंगुआर पंचायत के डीहटोला स्थित विषहरा मंदिर के पास करीब 52 डिसमिल सरकारी जमीन पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है। यह जमीन बिहार सरकार की है, जिस पर वर्षों से स्थानीय ग्रामीणों का अतिक्रमण था। जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को अंचल प्रशासन और पुलिस बल के साथ जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण उग्र हो गए जैसे ही जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ, मौके पर मौजूद ग्रामीण उग्र हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाठी, डंडे और ईंट-पत्थर लेकर प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान सोनवर्षा के बीडीओ, सीओ और बसनहीं थाना की पुलिस टीम के वाहनों को निशाना बनाया गया। हमले में बसनहीं थाना के दो सरकारी वाहन, एक निजी वाहन और फायर ब्रिगेड की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गईं। सीओ और आरओ को भी चोटें आईं झड़प के दौरान सीओ और आरओ को भी चोटें आईं। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तत्काल रोकनी पड़ी। इसके बाद सीओ आशीष कुमार बसनहीं थाना पहुंचे और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों द्वारा कुल पांच वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया बसनहीं थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उग्र ग्रामीणों द्वारा कुल पांच वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है। सीओ के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *