गयाजी में कार से 355 लीटर शराब जब्त:666 बोतल शराब के साथ तस्कर अरेस्ट, टेकारी का रहने वाला है बदमाश

गयाजी में कार से 355 लीटर शराब जब्त:666 बोतल शराब के साथ तस्कर अरेस्ट, टेकारी का रहने वाला है बदमाश

गया में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बोधगया थाना क्षेत्र के बसाढी गांव के पास आज उत्पाद विभाग की टीम ने सफलता हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 666 बोतल है, जिसकी क्षमता लगभग 355 लीटर है। इस कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टुनटुन कुमार, पिता उमाशंकर पासवान के रूप में हुई है। वह जिले के टेकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोलहा बीघा गांव का निवासी बताया गया है। उत्पाद विभाग को मिली थी सूचना प्रारंभिक पूछताछ में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी शराब की तस्करी कर इसे अन्य क्षेत्रों में खपाने की फिराक में था। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई मध्य निषेध उत्पाद विभाग की पुलिस पदाधिकारी खुशबू कुमारी के नेतृत्व में की गई। उत्पाद विभाग को लंबे समय से इस इलाके में शराब तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी के आधार पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। जैसे ही संदिग्ध वाहन की पहचान हुई, टीम ने उसे रोककर तलाशी ली और बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही, जब्त वाहन को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत सीज किया जा रहा है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गया में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बोधगया थाना क्षेत्र के बसाढी गांव के पास आज उत्पाद विभाग की टीम ने सफलता हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 666 बोतल है, जिसकी क्षमता लगभग 355 लीटर है। इस कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टुनटुन कुमार, पिता उमाशंकर पासवान के रूप में हुई है। वह जिले के टेकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोलहा बीघा गांव का निवासी बताया गया है। उत्पाद विभाग को मिली थी सूचना प्रारंभिक पूछताछ में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी शराब की तस्करी कर इसे अन्य क्षेत्रों में खपाने की फिराक में था। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई मध्य निषेध उत्पाद विभाग की पुलिस पदाधिकारी खुशबू कुमारी के नेतृत्व में की गई। उत्पाद विभाग को लंबे समय से इस इलाके में शराब तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी के आधार पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। जैसे ही संदिग्ध वाहन की पहचान हुई, टीम ने उसे रोककर तलाशी ली और बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही, जब्त वाहन को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत सीज किया जा रहा है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *