मुजफ्फरपुर समाहरणालय में सातवें दिन भी धरना जारी:मजदूरों–प्रशासन की बातचीत नहीं हुई सफल, मनरेगा वॉच के बैनर तले प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर समाहरणालय में सातवें दिन भी धरना जारी:मजदूरों–प्रशासन की बातचीत नहीं हुई सफल, मनरेगा वॉच के बैनर तले प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर में मनरेगा में नियमित काम उपलब्ध कराने और VB GRAM G बिल के विरोध को लेकर मजदूरों और जिला प्रशासन के बीच हुई वार्ता सफल नहीं हो पाई। इसके बाद मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। मनरेगा वॉच के बैनर तले जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे मजदूर अपनी मांगों पर अड़े रहे।धरना स्थल पर मजदूरों ने प्रशासन के दावों पर असंतोष जताते हुए कहा कि कागजी कार्रवाई से जमीनी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। कहा- आंदोलन जारी रहेगा बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी धरना में शामिल रहीं और उन्होंने चूल्हा-चौका जलाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। मनरेगा वॉच के जिला संयोजक संजय सहनी ने कहा कि प्रशासन की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि अधिकांश मजदूरों को काम मिल चुका है, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे अलग है। उन्होंने साफ कहा, “जब तक जिले के सभी ब्लॉकों में सौ प्रतिशत मजदूरों को मनरेगा के तहत काम नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। ”मजदूरों ने आरोप लगाया कि कई प्रखंडों में अब भी मनरेगा काम बंद पड़े हैं, जिससे गरीब और भूमिहीन परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से जल्द ठोस और सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की, अन्यथा आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। मुजफ्फरपुर में मनरेगा में नियमित काम उपलब्ध कराने और VB GRAM G बिल के विरोध को लेकर मजदूरों और जिला प्रशासन के बीच हुई वार्ता सफल नहीं हो पाई। इसके बाद मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। मनरेगा वॉच के बैनर तले जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे मजदूर अपनी मांगों पर अड़े रहे।धरना स्थल पर मजदूरों ने प्रशासन के दावों पर असंतोष जताते हुए कहा कि कागजी कार्रवाई से जमीनी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। कहा- आंदोलन जारी रहेगा बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी धरना में शामिल रहीं और उन्होंने चूल्हा-चौका जलाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। मनरेगा वॉच के जिला संयोजक संजय सहनी ने कहा कि प्रशासन की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि अधिकांश मजदूरों को काम मिल चुका है, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे अलग है। उन्होंने साफ कहा, “जब तक जिले के सभी ब्लॉकों में सौ प्रतिशत मजदूरों को मनरेगा के तहत काम नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। ”मजदूरों ने आरोप लगाया कि कई प्रखंडों में अब भी मनरेगा काम बंद पड़े हैं, जिससे गरीब और भूमिहीन परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से जल्द ठोस और सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की, अन्यथा आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *