जमुई में युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत:हेडफोन लगाए होने से नहीं सुनी ट्रेन की आवाज

जमुई में युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत:हेडफोन लगाए होने से नहीं सुनी ट्रेन की आवाज

जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में 32 साल के युवक की मौत हो गई। यह घटना झंझरी पुल के समीप पोल संख्या 393/28 और 393/29 के बीच डाउन लाइन पर हुई। युवक के कान में हेडफोन लगे होने के कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और उसकी चपेट में आ गया। मृतक की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के बसेरा निवासी रमेश यादव उर्फ बिशु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रमेश गुरुवार सुबह खैरा थाना क्षेत्र के बेला मानपुर स्थित अपने ससुराल से मलयपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी अपने मौसा भज्जू यादव के घर आया था। हेडफोन लगाए होने के कारण ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका वहां से वह रेलवे ट्रैक के रास्ते पैदल जमुई स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान हेडफोन लगाए होने के कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में मृतक का दायां हाथ कंधे से अलग हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि घटनास्थल मलयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए जीआरपी द्वारा मलयपुर थाना को मेमो दिया गया। दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की इसके बाद मलयपुर थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष शेखर सौरभ दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। मृतक के स्वजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची मृतक की मौसी का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि मृतक शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में 32 साल के युवक की मौत हो गई। यह घटना झंझरी पुल के समीप पोल संख्या 393/28 और 393/29 के बीच डाउन लाइन पर हुई। युवक के कान में हेडफोन लगे होने के कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और उसकी चपेट में आ गया। मृतक की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के बसेरा निवासी रमेश यादव उर्फ बिशु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रमेश गुरुवार सुबह खैरा थाना क्षेत्र के बेला मानपुर स्थित अपने ससुराल से मलयपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी अपने मौसा भज्जू यादव के घर आया था। हेडफोन लगाए होने के कारण ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका वहां से वह रेलवे ट्रैक के रास्ते पैदल जमुई स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान हेडफोन लगाए होने के कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में मृतक का दायां हाथ कंधे से अलग हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि घटनास्थल मलयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए जीआरपी द्वारा मलयपुर थाना को मेमो दिया गया। दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की इसके बाद मलयपुर थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष शेखर सौरभ दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। मृतक के स्वजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची मृतक की मौसी का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि मृतक शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *