वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति ने ट्रंप को सुनाई खरी-खरी, कहा- बात सिर्फ…

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति ने ट्रंप को सुनाई खरी-खरी, कहा- बात सिर्फ…

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खरी-खरी सुनाई है। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करने के बाद डेल्सी की यह प्रतिक्रिया आई है। अंतरिम राष्ट्रपति ने अमेरिका द्वारा लगाए गए मादक पदार्थ तस्करी, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। डेल्सी ने कहा कि ये आरोप झूठे और बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला पर बाहरी दबाव की असली वजह अमेरिका का तेल लालच है।

डेल्सी रोड्रिगेज ने क्या कहा? 

बता दें कि डेल्सी रोड्रिगेज ने राज्य टेलीविजन वीटीवी पर एक लाइव प्रसारण के दौरान कही है। उन्होंने कहा “आप सभी जानते हैं कि उत्तर की ऊर्जा लालसा हमारे देश के संसाधनों पर नजर गड़ाए हुए है। ड्रग तस्करी, लोकतंत्र और मानवाधिकारों को लेकर फैलाए जा रहे सभी झूठ सिर्फ बहाने हैं।”

अमेरिका–वेनेजुएला ऊर्जा संबंधों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वेनेजुएला ऐसे ऊर्जा सहयोग के लिए तैयार है, जिसमें सभी पक्षों को लाभ हो और जो स्पष्ट वाणिज्यिक समझौतों पर आधारित हो। हालांकि, उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों में आई कड़वाहट को भी स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *