फाजिल्का जिले के जलालाबाद में आज कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिंदर आंवला पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में बड़ी संख्या में इलाके के कार्यकर्ता और स्थानीय पार्टी नेतागण पहुंचे। अपने संबोधन के दौरान रमिंदर आंवला ने कहा कि जैसे पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव में अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। इन्हीं अधिकारियों से अपनी सरकार में भी गड़बड़ी करवाएंगे। पूर्व विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिकारियों के गड़बड़ी से हारी कांग्रेस रमिंदर सिंह आंवला ने कहा कि पंचायत समिति और जिला परिषद के कांग्रेस के उम्मीदवार जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए डट कर लड़ाई लड़ी है। वह हारे नहीं है, जीते हुए कैंडिडेट है। आंवला ने कहा कि सरकार आपकी आने वाली है और आपकी ही चलेगी। वहीं रमिंदर आंवला ने कहा कि जो पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव हुए है। उसमें आपने डट कर लड़ाई लड़ी है। आंवला ने कहा कि कांग्रेस जहां चुनाव हार गई, वहां अधिकारियों के गड़बड़ी की है। अपनी सरकार में इन्हीं अधिकारियों से गड़बड़ी करवाएंगे उन्होंने कहा कि कई जगह अधिकारियों द्वारा की गई गड़बड़ी के दौरान वोट कम डाल दी गई, इसलिए अपने उम्मीदवार जीत गए नहीं तो वो भी नहीं जीत सकते थे। रमिंदर आंवला ने कहा कि जिन अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। अपनी सरकार के दौरान इन्हीं अधिकारियों से गड़बड़ी करवाएंगे और जीतेंगे, या फिर इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। आंवला ने कहा कि मेरे पास सबूत है। अपनी सरकार के दौरान किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि इन अधिकारियों ने ही चुनाव जीतने का ढंग सिखा दिया है।


