Road Accident दिल्ली के वजीरपुर फ्लाई ओवर से गिरकर एक और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिछले दिनो इसी फ्लाई ओवर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। तीन में हुई इस दूसरी दुर्घटना से यह आशंका जताई जा रही है कि इस ओवर ब्रिज के डिजाइन में कोई तकनीकी खामी जिस कारण यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं।
24 वर्षीय रितिक की हालत गंभीर
दूसरी दुर्घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की है। राजोरी गार्डन निवासी वाले 24 वर्षीय रितिक अपनी बाइक पर पीतमपुरा की ओर से पंजाबी बाग की ओर जा रहा था। फ्लाई ओवर पर एक मोड़ को मोड़ते हुए बाइक का संतुलन बिगड़ गया और स्लिप होने के बाद यह बाइक दोनों कैरिजवे के बीच से निकलकर नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर केशवपुरम थाना पुलिस को मिली तो घायल ऋतिक को दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया। यहां इसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक पड़ताल में पुलिस ने माना है कि रात के समय जब ट्रैफिक कम होता है तो स्पीड बढ़ जाती है ऐसे में मोड़ फ्लाई ओवर के मोड़ से मुड़ना थोड़ा रिस्की हो जाता है। पुलिस का कहना है कि स्पीड को संतुलित रखने के लिए दुर्घटना स्थल को चिन्हित कर स्पीड ब्रेकर और बैरियर लगाए जाएंगे।
रविवार को इसी ब्रिज से गिरकर हुई थी सौरभ की मौत
रविवार को भी इसी ब्रिज पर एक दुर्घटना हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस दौरान भी पुल का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि फ्लाईओवर के दोनों बने कैरिजवे के बीच पर्याप्त सुरक्षा बैरियर नहीं लगाए हैं। दोनों हिस्सों के बीच करीब एक फुट का गैप भी है। फ्लाई ओवर की उंचाई सड़क से 12 से 15 फिट तक है। ऐसे में यहां से गिरना घातक है। रविवार की घटना में इसी ओवर ब्रिज से गिरकर 27 वर्षीय सौरभ की मौत हो गई थी। सौरभ नए साल की पार्टी से लौट रहा था। उसके साथ उसकी 30 वर्षीय मित्र प्रियंका भी थी। दुर्घटना के बाद प्रियंका फ्लाई ओवर के पास घायल हालत में मिली थी जबकि सौरभ नीचे गिर पड़ा था। पुलिस इन मामलों के बाद ओवर ब्रिज बनाने वाली संस्था को पत्र लिखकर इस फ्लाईओवर के स्ट्रक्चर और डिजाइन की पुन: जांच कराए जाने की सिफारिश की है, ताकि इस तरह के हाद्सों को होने से रोका जा सके।


