VHT 2025-26: ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक ठोक रचा इतिहास, विजय हज़ारे ट्रॉफी में ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

VHT 2025-26: ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक ठोक रचा इतिहास, विजय हज़ारे ट्रॉफी में ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

Ruturaj Gaikwad, Goa vs Maharashtra, Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) लीग स्टेज के आखिरी राउंड के ग्रुप सी का मुक़ाबला गोवा और महाराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में महाराष्ट्र ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 249 रन बनाए हैं।

ऋतुराज ने जड़ा 15वां शतक

ऋतुराज ने 131 गेंद पर छह छक्के और आठ चौकों की मदद से नाबाद 134 रन बनाए। यह उनके लिस्ट ए करियर का 19वां और विजय हज़ारे ट्रॉफी में 15वां शतक है। इस शतक के साथ वह विजय हजारे ट्रॉफी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के ही अंकित बावने की बराबरी की है।

अंकित बावने की बराबरी की

ऋतुराज अबतक खेले गए 59 मैचों की 57 पारियों में 15 शतक जड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 65.41 के बेहतरीन औसत से 3336 रन बनाए हैं। इन 15 शतकों में एक दिखरा शतक भी है। वहीं बावने ने 101 मैचों की 94 पारियों में 15 शतक जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 54.97 के शानदार औसत से 4178 रन बनाए हैं।

विजय हज़ारे ट्रॉफी में बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन

खिलाड़ी टीम अवधि मैच पारियां नॉटआउट रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक शून्य चौके छक्के
ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र 2017–2026 59* 57 6 3336 220* 65.41 3177 105.00 15 9 317 112
अनिकेत राव बवने महाराष्ट्र 2009–2026 101* 94 18 4178 184* 54.97 5225 79.96 15 17 5 377 55
देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक 2019–2026 35* 35 6 2651 152 91.41 2786 95.15 13 13 1 254 83
मयंक अग्रवाल कर्नाटक 2012–2026 78* 78 7 3735 162 52.60 3767 99.15 13 18 6 439 79
मनन वोहरा चंडीगढ़/पंजाब 2014–2026 76* 74 3 2742 143 38.61 3304 82.99 11 9 5 273 50

महाराष्ट्र की लड़खड़ाती बल्लेबाजी को संभाला

गोवा के खिलाफ ऋतुराज बड़ी ही मुश्किल स्थिति में मैदान पर उतरे थे। मगर उन्होंने अपने इस शतक के दम पर महाराष्ट्र को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र ने 2 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। तब ऋतुराज बल्लेबाजी के लिए आए। 52 के स्कोर पर छह विकेट गिर गए थे। इसके बाद ऋतुराज ने विकी ओस्टवल के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की राह दिखाई। ओस्टवल ने 82 गेंद पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *