पलामू में घर के बाहर मिली इंसानी खोपड़ी:कंघी, सिंदूर और पूजा-अर्चना से जुड़ी अन्य सामग्री भी बरामद, परिजन दहशत में

पलामू में घर के बाहर मिली इंसानी खोपड़ी:कंघी, सिंदूर और पूजा-अर्चना से जुड़ी अन्य सामग्री भी बरामद, परिजन दहशत में

पलामू के मोहम्मदगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत शीलापर टोले में गुरुवार को सनसनी फैल गई। यहां प्रवेश मेहता के घर के दरवाजे पर एक इंसान की खोपड़ी मिली। खोपड़ी के साथ कंघी, सिंदूर और पूजा-अर्चना से जुड़ी अन्य सामग्री भी पाई गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि यह किसी को डराने, अंधविश्वास फैलाने या गृहस्वामी को ओझा-गुणी बताकर बदनाम करने की साजिश हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही थाना चौकीदार मौके पर पहुंचा। उसने खोपड़ी समेत अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर थाने ले गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। खोपड़ी की पहचान, उसके स्रोत और इसके पीछे की मंशा को स्पष्ट करने के लिए सभी पहलुओं की जांच होगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को देने की अपील की है। पलामू के मोहम्मदगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत शीलापर टोले में गुरुवार को सनसनी फैल गई। यहां प्रवेश मेहता के घर के दरवाजे पर एक इंसान की खोपड़ी मिली। खोपड़ी के साथ कंघी, सिंदूर और पूजा-अर्चना से जुड़ी अन्य सामग्री भी पाई गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि यह किसी को डराने, अंधविश्वास फैलाने या गृहस्वामी को ओझा-गुणी बताकर बदनाम करने की साजिश हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही थाना चौकीदार मौके पर पहुंचा। उसने खोपड़ी समेत अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर थाने ले गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। खोपड़ी की पहचान, उसके स्रोत और इसके पीछे की मंशा को स्पष्ट करने के लिए सभी पहलुओं की जांच होगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को देने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *