दरभंगा में 14वां राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव ​​​​​​​:9 से 11 जनवरी तक आयोजन; 550 कुंवारी कन्याएं कलश यात्रा निकालेगी

दरभंगा में 14वां राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव ​​​​​​​:9 से 11 जनवरी तक आयोजन; 550 कुंवारी कन्याएं कलश यात्रा निकालेगी

दरभंगा. बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के देखरेख में ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक स्थल अहिल्या स्थान पर 14वां राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव का त्रिदिवसीय आयोजन 9 से 11 जनवरी तक किया जाएगा। महोत्सव में राष्ट्रीय व राज्य स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ मिथिला की सांस्कृतिक विरासत की भव्य झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव का शुभारंभ अहिल्या पूजन, अहिल्या स्थान से गौतम कुंड तक भव्य कलश शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। करीब 550 कुंवारी कन्याएं कलश यात्रा में भाग लेंगी, जो अहिल्या स्थान से लगभग तीन किलोमीटर दूर गौतम कुंड जाकर जल भरकर फिर से अहिल्या स्थान लौटेंगी। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पहुंचेंगे महोत्सव के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, दूसरे दिन समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी व तीसरे दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और धर्मशिला गुप्ता सहित कई विधायक, विधान पार्षद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पहला दिन (शुक्रवार): संध्या 5:15 बजे से कुंज बिहारी मिश्र, अमर आनंद सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुति। दूसरा दिन (शनिवार): उद्घाटन एवं अतिथियों के उद्बोधन के बाद कुमार सत्यम, रामबाबू झा व अन्य कलाकार मंच संभालेंगे। तीसरा दिन (रविवार): काशी के पंडितों की ओर से अहिल्या आरती के पश्चात जॉली मुखर्जी, माधव राय सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुति। तीनों दिनों में कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय बजरंग म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति भी होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगे। अहिल्या धार्मिक न्यास समिति के सचिव हेमंत कुमार झा ने बताया कि आचार संहिता के कारण महोत्सव में थोड़ी देरी हुई, लेकिन जिला प्रशासन के सहयोग से अब सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मिथिला संस्कृति से जुड़े कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा न्यास समिति के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर ने बताया कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। आयोजन को लेकर अपर समाहर्ता, एसडीएम सहित प्रशासनिक पदाधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। अपर समाहर्ता सलीम अख्तर ने बताया कि महोत्सव में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मिथिलांचल की परंपराओं को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा और तीनों दिन अलग-अलग कलाकार अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे। राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने का भी सशक्त माध्यम बन रहा है। दरभंगा. बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के देखरेख में ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक स्थल अहिल्या स्थान पर 14वां राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव का त्रिदिवसीय आयोजन 9 से 11 जनवरी तक किया जाएगा। महोत्सव में राष्ट्रीय व राज्य स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ मिथिला की सांस्कृतिक विरासत की भव्य झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव का शुभारंभ अहिल्या पूजन, अहिल्या स्थान से गौतम कुंड तक भव्य कलश शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। करीब 550 कुंवारी कन्याएं कलश यात्रा में भाग लेंगी, जो अहिल्या स्थान से लगभग तीन किलोमीटर दूर गौतम कुंड जाकर जल भरकर फिर से अहिल्या स्थान लौटेंगी। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पहुंचेंगे महोत्सव के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, दूसरे दिन समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी व तीसरे दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और धर्मशिला गुप्ता सहित कई विधायक, विधान पार्षद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पहला दिन (शुक्रवार): संध्या 5:15 बजे से कुंज बिहारी मिश्र, अमर आनंद सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुति। दूसरा दिन (शनिवार): उद्घाटन एवं अतिथियों के उद्बोधन के बाद कुमार सत्यम, रामबाबू झा व अन्य कलाकार मंच संभालेंगे। तीसरा दिन (रविवार): काशी के पंडितों की ओर से अहिल्या आरती के पश्चात जॉली मुखर्जी, माधव राय सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुति। तीनों दिनों में कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय बजरंग म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति भी होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगे। अहिल्या धार्मिक न्यास समिति के सचिव हेमंत कुमार झा ने बताया कि आचार संहिता के कारण महोत्सव में थोड़ी देरी हुई, लेकिन जिला प्रशासन के सहयोग से अब सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मिथिला संस्कृति से जुड़े कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा न्यास समिति के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर ने बताया कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। आयोजन को लेकर अपर समाहर्ता, एसडीएम सहित प्रशासनिक पदाधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। अपर समाहर्ता सलीम अख्तर ने बताया कि महोत्सव में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मिथिलांचल की परंपराओं को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा और तीनों दिन अलग-अलग कलाकार अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे। राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने का भी सशक्त माध्यम बन रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *