गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे बेगूसराय प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-9 में भीषण ठंड में नया मुकाम हासिल कर रहा है। आज का मुकाबला बेगूसराय चैलेंजर्स बनाम तेघड़ा टाइटंस के बीच खेला गया। जिसमें बेगूसराय चैलेंजर्स की टीम ने तेघड़ा टाइटंस की टीम को 5 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तेघड़ा टाइटंस की टीम निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले में 8 विकेट खोकर 156 रन का स्कोर खड़ा किया। तेघड़ा टाइटंस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंकित ने नाबाद 41 रन और समीर ने 25 रन का योगदान दिया। वहीं, बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सार्थक ने 4 विकेट और जीतू ने 2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी बेगूसराय चैलेंजर्स की टीम ने 19 वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से हर्ष राज ने 65 रन और युवराज यादव ने 34 रन का योगदान दिया। वहीं, तेघड़ा टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 2 विकेट और रोशन ने 1 विकेट हासिल किया। खिलाड़ी सार्थक को मेन ऑफ द मैच चुना शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने के लिए बेगूसराय चैलेंजर्स के खिलाड़ी सार्थक को मेन ऑफ द मैच चुना गया। सार्थक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश व बीपीएल के संयोजक निराला कुमार की ओर से संयुक्त रूप से दिया गया। इसके पहले मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य मनोज कुमार, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीपीएल के संयोजक निराला कुमार, चेयरमैन सुमित सन्नी व कृष्ण मोहन पप्पू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आज के मैच का शुभारंभ किया। आज के मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में अबू बकर और विश्वजीत कुमार थे। वहीं, ऑनलाइन स्कोरर राम कुमार और उद्घोषक के रूप में शिवम कुमार मौजूद थे। जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि 9 जनवरी का मुकाबला बेगूसराय चैलेंजर्स बनाम बलिया ब्लास्टर्स के बीच खेला जाएगा। गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे बेगूसराय प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-9 में भीषण ठंड में नया मुकाम हासिल कर रहा है। आज का मुकाबला बेगूसराय चैलेंजर्स बनाम तेघड़ा टाइटंस के बीच खेला गया। जिसमें बेगूसराय चैलेंजर्स की टीम ने तेघड़ा टाइटंस की टीम को 5 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तेघड़ा टाइटंस की टीम निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले में 8 विकेट खोकर 156 रन का स्कोर खड़ा किया। तेघड़ा टाइटंस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंकित ने नाबाद 41 रन और समीर ने 25 रन का योगदान दिया। वहीं, बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सार्थक ने 4 विकेट और जीतू ने 2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी बेगूसराय चैलेंजर्स की टीम ने 19 वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से हर्ष राज ने 65 रन और युवराज यादव ने 34 रन का योगदान दिया। वहीं, तेघड़ा टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 2 विकेट और रोशन ने 1 विकेट हासिल किया। खिलाड़ी सार्थक को मेन ऑफ द मैच चुना शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने के लिए बेगूसराय चैलेंजर्स के खिलाड़ी सार्थक को मेन ऑफ द मैच चुना गया। सार्थक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश व बीपीएल के संयोजक निराला कुमार की ओर से संयुक्त रूप से दिया गया। इसके पहले मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य मनोज कुमार, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीपीएल के संयोजक निराला कुमार, चेयरमैन सुमित सन्नी व कृष्ण मोहन पप्पू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आज के मैच का शुभारंभ किया। आज के मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में अबू बकर और विश्वजीत कुमार थे। वहीं, ऑनलाइन स्कोरर राम कुमार और उद्घोषक के रूप में शिवम कुमार मौजूद थे। जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि 9 जनवरी का मुकाबला बेगूसराय चैलेंजर्स बनाम बलिया ब्लास्टर्स के बीच खेला जाएगा।


