Zelensky Putin Pressure Strategy: विश्व व्यवस्था में अस्थिरता के बीच शांति के प्रयास भी किए जा रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद नए-नए विवाद जन्म ले रहे हैं। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा और रूस को उकसाने वाला बयान दिया है। जेलेंस्की ने अमेरिका से एक बड़ी मांग करते हुए कहा कि अमेरिका को रूस के क्षेत्र चेचेन में कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही चेचेन की सरकार के मुखिया रमजान कादिरोव को वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की तरह गिरफ्तार कर लेना चाहिए।
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चेचेन के नेता रमजान कादिरोव को शांति वार्ता के असफल होने के पीछे की सबसे बड़ी बाधा बताया है। साथ ही दावा किया है कि अगर कादिरोव को अगवा कर लिया जाता है, तो इस क्षेत्र में काफी शांति हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि जेलेंस्की के इस बयान से शांति वार्ता में खलल पड़ सकती है और रूस बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
जेलेंस्की की दबाव बनाने की नीति
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस पर दबाव बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और सहयोगी पश्चिमी देशों को रूस पर ज्यादा से ज्यादा दबाव बनाना चाहिए। यह एक तरीका हो सकता है जिससे यूक्रेन के साथ चल रही रूस की जंग को खत्म करने में मदद मिल सकती है। साथ ही उन्होंने अमेरिका से मांग करते हुए कहा कि अगर रमजान कादिरोव को गिरफ्तार कर लिया जाए, तो रूस पर बड़ा दबाव बनाया जा सकता है। साथ ही जेलेंस्की ने वेनेजुएला का उदाहरण पेश किया और वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अगवा करने के डोनाल्ड ट्रंप के कदम का स्वागत किया। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि यही सही फैसला हो सकता था। इसके बाद अब वेनेजुएला के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और वे स्वतंत्र महसूस करेंगे।
पुतिन को झुकाया जा सकता है
यूक्रेन के लीडर जेलेंस्की ने अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई का उदाहरण देते हुए कहा कि पूरी दुनिया परिणाम देख सकती है। अमेरिका ने तुरंत वेनेजुएला पर कार्रवाई को अंजाम दिया। जेलेंस्की ने कहा कि अगर ऐसा ही कोई ऑपरेशन रमजान कादिरोव के खिलाफ किया जाए, तो फिर शायद व्लादिमीर पुतिन भी समझौते के बारे में विचार करने लगेंगे।
जेलेंस्की ने कहा कि चेचेन के नेता कादिरोव शांति वार्ता में बाधा बन रहे हैं। यह जरूरी है कि उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। साथ ही जेलेंस्की ने दावा किया कि अगर कादिरोव को अगवा कर लिया जाए, तो फिर रूस से वार्ता करने में आसानी होगी। ऐसी स्थिति में युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत तेज होगी और शांति वार्ता किसी बेहतर नतीजे तक पहुंच सकती है।
शांति वार्ता अंतिम चरण में
जेलेंस्की के दावों से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार यह घोषणा की है कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता अब अंतिम पड़ाव पर है। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि रूस-यूक्रेन जंग कभी-भी रुक सकती है। हालांकि रूस और यूक्रेन के बीच ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। साथ ही लगातार हमले हो रहे हैं।


